बुधवार, 01 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इजराइल और हमास युद्ध के बीच अमेरिका में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी

None 2024-06-09 12:07:33
इजराइल और हमास युद्ध के बीच अमेरिका में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी

अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाईडेन के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस के बाहर फिलिस्तीन समर्थकों ने प्रदर्शन किया। लोग सिर पर हमास का पट्टा बांधकर फिलिस्तीन का झंडा लहराते नजर आए

वाशिंगटन,(Shah Times)। इजराइल और हमास में 8 महीने से जारी जंग के बीच प्रदर्शनकारी अमेरिका के अलग-अलग जगहों पर युद्ध को लेकर सिलसिलेवार विरोध प्रर्दशन हो रहे हैं। 

अप्रैल में अमेरिका की 50 यूनिवर्सिटीज में महीने भर तक स्टूडेंट्स ने प्रोटेस्ट किया था। इस दौरान उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की हैमिल्टन बिल्डिंग को भी कब्जे में ले लिया था। एक तरफ व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर बाइडेन पिछले 4 दिन से फ्रांस की स्टेट विजिट पर हैं। 

आपको बता दें कि गाजा में इजराइल के हमलों के बीच शनिवार को अमेरिका में राष्ट्रपति बाइडेन के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस के बाहर फिलिस्तीन समर्थकों ने प्रदर्शन किया। लोग सिर पर हमास का पट्टा बांधकर फिलिस्तीन का झंडा लहराते नजर आए।

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे एक शख्स के हाथ में राष्ट्रपति बाइडेन का मुखौटा भी था, जो खून से सना हुआ था। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अमेरिका के झंडे में आग भी लगाई। लोगों के हाथ में कई बैनर और पोस्टर भी थे। इसमें बाइडेन पर इतिहास के गलत पक्ष में होने का आरोप लगाया गया।

 प्रदर्शनकारियों ने आजाद फिलिस्तीन के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि गाजा पर बमबारी में जितने बच्चों की जान गई है, उनकी चीख आपको हमेशा डराती रहेगी। प्रदर्शनकारियों ने नेशनल पार्क के सर्विस रेंजर्स पर सामान भी फेंके। इसके अलावा वहां लगे स्टैच्यू को भी खंडित किया। उन्होंने इजराइल के लिए अमेरिका के समर्थन को खत्म करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए व्हाइट के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं।

 दरअसल प्रदर्शनकारियों ने ब्रुकलिन म्यूजियम के ऊपर एक बैनर लटका दिया, जिसमें ‘फ्री फिलिस्तीन’ लिखा था। उन्होंने म्यूजियम में तोड़फोड़ के अलावा वहां के स्टाफ के साथ मारपीट भी की थी। इसी दिन पुलिस ने अलग-अलग जगह पर हुए प्रदर्शनों में 114 लोगों को गिरफ्तार किया था।

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर