रविवार, 28 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

राहुल गाँधी ने आम लोगों से बातकर बनाया घोषणापत्र

None 2024-04-08 08:30:29
राहुल गाँधी ने आम लोगों से बातकर बनाया घोषणापत्र

मोदी अंबानी और अदानी से पूछकर घोषणापत्र बनाएंगे, राहुल गाँधी ने आम लोगों से बातकर घोषणापत्र बनाया

कांग्रेस के पाँच न्याय, भाजपा शासन के दस साल के अन्याय से मुक्ति दिलाएंगे

साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 139 वीं कड़ी में बोले कांग्रेस नेता

लखनऊ,(Shah Times) । कांग्रेस का घोषणापत्र देश के एक एक व्यक्ति की आकांक्षाओं का घोषणापत्र है. कांग्रेस के पाँच न्याय देश को क्रांतिकारी दिशा देंगे. भाजपा के दस सालों के गुंडा टैक्स वाले राज और अराजकता का अंत होना तय है. ये बातें अल्पस्यंखक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 139 वीं कड़ी में कहीं.

https://shahtimesnews.com/shah-times-lucknow-8-april-24/

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि भाजपा का घोषणापत्र अंबानी, गौतम अदानी, सुभाष चंद्रा, भाजपा को एलेक्टोरेल बॉण्ड से चन्दा देने वालों और देश का पैसा लेकर बाहर भाग गए ललित मोदी, विजय माल्या, निरव मोदी और मेहुल चौकसी बनाते हैं. कांग्रेस का घोषणापत्र राहुल गाँधी ने पूरे देश में पदयात्रा के दौरान लोगों से मिलकर तैयार किया है. इसीलिए कांग्रेस का घोषणापत्र जन आकांक्षाओं का घोषणापत्र है.

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, हिस्सेदारी न्याय, श्रमिक न्याय भाजपा सरकार से त्रस्त हर तबके को न्याय देगा. लोकतंत्र को कमज़ोर करने की प्रवित्तियों पर रोक लगाने के लिए कांग्रेस ऐसा क़ानून बनायेगी जो विधायकों और सांसदों की खरीद फरोख्त पर रोक लगायेगा और व्यक्तिगत लाभ के लिए पार्टी बदलने वालों की सदस्यता रद्द हो जाएगी. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आते ही योजना आयोग को खत्म कर समावेशी लक्ष्य आधारित अर्थ व्यवस्था को खत्म कर दिया था. उसकी जगह उन्होंने नीति आयोग बनाया जिसमें अंबानी और अदानी के कर्मचारियों को सदस्य बनाया गया जिन्होंने अपने मालिकों के फ़ायदे के लिए योजनाएं बनायीं. कांग्रेस सत्ता में आते ही अपने घोषणा के अनुरूप योजना आयोग को फिर से बहाल करेगी ताकि समावेशी विकास के मॉडल पर देश फिर से चल सके. 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर