
रणवीर सिंह की सिंघम अगेन का फर्स्ट लुक रिलीज
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की आने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।
रोहित शेट्टी जल्द ही अपनी फेमस कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी (Singham franchise) का तीसरा पार्ट ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) लेकर आने वाले हैं।
‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) में अजय देवगन की मुख्य भूमिका होगी। फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) में रणवीर सिंह की कैमियो भूमिका है। इस फिल्म से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पुलिस की यूनिफॉर्म पहने एक्शन मोड में दिख रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में एक तरफ उनकी गाड़ी और दूसरी तरफ बजरंगबली की मूर्ति दिख रही है।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
फिल्म ‘सिंघम 3’ (Singham 3) में अजय देवगन (Ajay Devgan), करीना कपूर (Kareena Kapoor), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) नजर आएंगे। वहीं, इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कैमियो रोल में नजर आएंगे।







