
नई दिल्ली, (Shah Times) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि “महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।”
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
भारत में इस वर्ष #महिलादिवस विशेष है क्योंकि लंबे समय से चली आ रही मांग एवं संघर्ष #महिलाआरक्षणबिल को
#नारी_शक्ति_वंदन अधिनियम के रूप में पास कराया @narendramodi जी ने।
#नारीशक्तिवंदनअधिनियम महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा तय करेगा
उल्लेखनीय है कि महिला दिवस कई समाजवादी आंदोलनों का परिणाम था, जिन्होंने महिलाओं के लिए मतदान के अधिकार और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग की थी। वर्ष 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने 08 मार्च को महिला दिवस के रूप में चिह्नित किया था और दो साल बाद इसे आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।





