बुधवार, 24 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

प्यार के बिना क्रिएटिविटी नहीं : शाहरूख खान 

None 2024-08-11 15:48:19
प्यार के बिना क्रिएटिविटी नहीं : शाहरूख खान 

स्विटजरलैंड में शाहरूख खान को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल, 2024 में पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

मुंबई, (Shah Times) । बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल, 2024 में पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल का आयोजन शनिवार को स्विटजरलैंड में हुआ। शाहरूख खान को सिनेमा में उनके योगदान के लिए पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शाहरूख खान ने कहा,'लोनार्को में बेहद खूबसूरत, कल्चरल और हॉट शाम है और मेरा यहां तहे दिल से स्वागत करने के लिए आप सबका शुक्रिया। मैं ये मानता हूं कि सिनेमा प्रभावित करने वाला एक आर्टिस्टिक मीडियम है। 

मैं खुशनसीब हूं कि मैं इस फील्ड का हिस्सा बन सका। इस जर्नी ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है।कला जीवन को सबसे ऊपर रखने का कार्य है। यह हर मानव निर्मित सीमा से परे मुक्ति के स्थान पर जाती है।

https://www.instagram.com/reel/C-ht6mkvPPf/?igsh=d3F2YnFnbjA3a2Nh

 इसे राजनीतिक होने की जरूरत नहीं है। इसे विवादास्पद होने की जरूरत नहीं है। इसे उपदेश देने की जरूरत नहीं है। इसे बौद्धिक होने की जरूरत नहीं है। इसे नैतिकता की जरूरत नहीं है। प्यार के बिना क्रिएटिविटी नहीं है। ये वो भाषा है, जो सभी भाषाओं से ऊपर है। इसलिए क्रिएटिविटी, प्यार और मुझे अपनेपन का एहसास कराना, सब एक ही बात है। 

मैं विलेन हूं, चैंप रहा हूं, सुपरहीरो रहा हूं, जीरो रहा हूं, रिजेक्टेड फैन रहा हूं और प्रेमी रहा हूं। यह अवार्ड मुझे इसलिए मिला है क्योंकि मैं दुनिया का सबसे मजेदार इंसान हूं।मैं अपने दिल की गहराइयों से और पूरे भारत की तरफ से आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। नमस्कार और धन्यवाद। भगवान आप सबका भला करे।

https://www.youtube.com/live/fhjA7_R9MAE?si=pNmrvExq2ArQxNMx

#ShahRukhKhan #Locarno77 #Bollywood #PardoAllaCarriera #GlobalSuperstar #LocarnoFilmFestival #KingKhan#LocarnoFilmFestival2024. 💯

#Trending #Pathaan #Jawaan #Dunki #Switzerland

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर