
Sharden School Shah Times
शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है, शिव भगवंत है, शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मुजफ्फरनगर,(Shah Times) । शारदेन स्कूल में नन्हें नन्हें बच्चों ने शिव और पार्वती जी की वेशभूषा धारण करके शिवरात्रि का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया। बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। नन्हें नन्हें बच्चों ने शिव पार्वती बनकर सबको अपनी ओर आकर्षित किया।
अध्यापकों ने छात्रों की समझाया कि भगवान शिव का सबसे बड़ा दिन महा शिवरात्रि को माना जाता है। इस साल भक्ति का यह पर्व देशभर में 8 मार्च को मनाया जा रहा है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और आदिशक्ति का विवाह हुआ था।




देशभर में लोग बम भोले के जयकारे लगाकर अपनी भक्ति जताते हैं। कई लोग व्रत रखते हैं। रुद्राभिषेक कराते हैं और बहुत सारे लोग मंदिर जाकर भोलेनाथ पर जल और कच्चा दूध चढ़ाते हैं। छात्रों में खुशी का माहोल बना हुआ था।
#ShardenSchool
#Muzaffarnagar
#Mahashivratri







