
मुंह ढककर सोना हमारी हेल्थ के लिए होता है नुकसानदायक?
सर्दियां शुरू होते ही लोग अपने आप को ढककर सोना शुरू कर देते हैं। बढ़ती ठंड में लोग गर्माहट पाने के लिए अपने मुंह को ढक कर सोते हैं। ऐसे में खुद को पूरा ढककर सोना तो अच्छा लगता है लेकिन जितना यह आरामदायक होता है लेकिन यह आरामदायक आदत आपके शरीर पर कैसा प्रभाव डालती है? आइए समझते हैं कि क्यों कुछ लोगों को कंबल में मुंह ढ़ककर सोना अच्छा लगता है और ऐसा करने से आपके शरीर पर क्या असर पड़ता है?
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए बहुत से लोग रजाई या कंबल से मुंह ढककर सोते हैं। लेकिन आपको बता दें, ये गर्माहट पाने का ये तरीका आपको अच्छा जरूर लगता है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करना सेहत और स्किन दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे बॉडी की ऑक्सीजन सप्लाई, नींद की क्वालिटी और स्किन हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।
मुंह ढककर सोने से होने वाले नुकसान?
ऑक्सीजन की कमी होना
जब आप मुंह और सिर को पूरी तरह से ढककर सोते हैं तो आपके शरीर को पर्याप्त ताजी हवा या ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। आप सांस छोड़ते समय जो कार्बन डाई ऑक्साइड बाहर निकालते हैं वो कंबल या चादर के अंदर ही जमा होती रहती है। आप बार-बार उसी कार्बन डाइऑक्साइड वाली हवा में सांस लेते हैं। इससे आपके शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कम हो सकता है और कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ सकता है। इससे आपको अंदर घुटन महसूस होती है और नींद भी टूट जाती है साथ ही जब सुबह उठते हैं तो थकान सी महसूस होती है।
गर्म तापमान से बेचैनी
सोने के लिए शरीर को थोड़ा ठंडा तापमान चाहिए होता है, कंबल ओढ़कर सोने से अंदर तापमान गर्म हो जाता है। इससे आपको ज्यादा गर्मी लगेगी, पसीना आएगा और बेचैनी महसूस होगी। ऐसे में नींद भी नहीं आती है।
मूड स्विंग्स रहना
लगातार कंबल ओढ़कर सोने से शरीर में कार्बन डाई ऑक्सीडाइड बढ़ जाती है, ऐसे में नींद पर्याप्त नहीं हो पाती। नींद कम होने के कारण मूड स्विंग्स जैसे चिड़चिड़ापन, काम में फोकस की कमी, गुस्सा आना चीजें हो सकती हैं।
स्किन के लिए नुकसानदायक
फेस कवर करके सोने से त्वचा को भी नुकसान होता है। स्किन भी रातभर सांस नहीं ले पाती और फिर पिंपल्स, झुर्रियां, कालापन जैसी समस्या होने लगती है। कंबल लगातार ओढ़ने से अंदर पसीना जमा हो जाता है, जिससे बैक्टीरिया बन जाते हैं और फिर इससे स्किन एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा रहता है।







