ब्रजेश पाठक केशव गैंग के सदस्य के रूप में CM योगी को हटाने की मुहिम का हिस्सा हैं- सपा नेता आईपी सिंह

0
42

वहीं ब्रजेश पाठक बसपा से BJP में 2017 में गये और मनोज पांडेय ने 2024 में सपा से दगा करके शामिल हुए हैं।

~Tanu

 उत्तर प्रदेश, (शाह टाइम्स)। सपा पार्टी ने दावा किया है कि रायबरेली स्थित ऊंचाहार से सपा पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे मनोज पांडेय BJP की सरकार में उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं। वहीं UP में राज्यसभा चुनाव के दौरान मनोज पांडेय ने सपा से बगावत कर BJP का रुख कर लिया था।

सपा नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि राजनैतिक हलकों में चर्चा है कि मनोज पांडेय की BJP से जो डील हुई हैं। उन्हें अब उप-मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। वहीं ब्रजेश पाठक बसपा से BJP में 2017 में गये और मनोज पांडेय ने 2024 में सपा से दगा करके शामिल हुए हैं।

आपको बता दें कि सपा नेता आईपी सिंह ने लिखा हैं कि ब्रजेश पाठक केशव गैंग के सदस्य के रूप में CM योगी को हटाने की मुहिम का हिस्सा हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक जो दिल्ली से आ रही है, वे दोनों उप मुख्यमंत्री गुजरात और बिहार के तर्ज पर हटाये जा सकते हैं। ब्रजेश पाठक ने BJP के वरिष्ठ नेता डॉ0 दिनेश शर्मा को निबटा कर कुर्सी हासिल की और अब मनोज पांडेय इन्हें निबटाने जा रहे हैं। लगता हैं कि ये रस्साकशी BJP को पाताल में ले जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here