गुरुवार, 02 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा ने बचाई सीट

None 2023-09-09 11:01:48
घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा ने बचाई सीट

समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुधाकर सिंह 42,759 मतों से चुनाव जीते

मऊ। उत्तर प्रदेश (UP) में मऊ (Mau) जनपद की घोसी विधानसभा उपचुनाव (Ghosi assembly by-election) में समाजवादी पार्टी (SP) प्रत्याशी सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) 42,759 मतों से चुनाव जीत गए, जिन्हें कुल 1,24,427 मत प्राप्त हुए हैं। उनके प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) को 81,668 मतों पर संतोष करना पड़ा।

इस प्रकार समाजवादी पार्टी (SP) ने अपनी सीट अपने कब्जे में बरकरार रखी वहीं। वर्ष 2022 आम चुनाव में विधायक चुने गए दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) अब किसी भी सदन के सदस्य नहीं रह गए। वर्ष 2022 आम विधानसभा चुनाव में दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) सपा प्रत्याशी के रूप में घोसी विधानसभा (Ghosi assembly) क्षेत्र से विधायक चुने गए थे लेकिन 16 माह बाद ही उन्होंने समाजवादी पार्टी (SP) से ही नहीं बल्कि अपने विधानसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद घोसी विधानसभा (Ghosi assembly) क्षेत्र में उपचुनाव होना सुनिश्चित हुआ।सपा से 2022 के चुनाव में विधायक चुने गए दारा सिंह चौहान इस बार भाजपा से प्रत्याशी बने।

वहीं समाजवादी पार्टी से सपा के कद्दावर नेता और पहले दो बार विधायक रह चुके सुधाकर सिंह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बने।इस उपचुनाव में काफी गहमागहमी रही। पूरे प्रदेश में केवल एक ही सीट पर हो रहे उपचुनाव के चलते उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री विधायक से लेकर उप मुख्यमंत्री तक का कैंप होता रहा। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा भी जनसभा कर दारा के पक्ष में मतदान की अपील की गई।

शुरू से ही दारा के प्रति जनता का आक्रोश देखा जाता रहा जो कम होने का नाम नहीं ले रहा था। लगातार लोगों द्वारा बयान दिए जा रहे थे कि दारा ने दलबदल केवल मंत्री बनने के लिए किया है, जो व्यक्ति पूर्व में भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए क्षेत्र में कोई विकास नहीं कर पाया। वह विधायक के रूप में 16 माह भी बगैर मंत्री पद के बर्दाश्त नहीं कर पाया।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

घोसी क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि सबक सिखाना जरूरी था। लोगों की तरह-तरह की बातों का सामना दारा चौहान व भाजपा नेताओं को करना पड़ रहा था। जनता का आक्रोश समाप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक लगभग एक हफ्ते तक कैंप किए वहीं पूरा संगठन मऊ जनपद के घोसी विधानसभा क्षेत्र में ही पड़ा रहा।

वहीं समाजवादी पार्टी (SP) से भी शिवपाल यादव, रामगोपाल सहित सपा के साथ ही प्रमुख सपा नेता क्षेत्र में जमे रहे। खास विषय यह रहा कि उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं निकलने वाले अखिलेश यादव ने भी सुधाकर सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। जब मतगणना हो रही थी तब मतगणना के प्रथम चरण से ही सुधाकर सिंह ने दारा पर एक मजबूत बढ़त बनानी शुरू करी। जो निर्धारित 33 व अंतिम राउंड तक जारी रहा।

जहां दारा चौहान को 81668 मत प्राप्त हुए। वहीं सुधाकर सिंह 124427 मत प्राप्त कर 42759 वोटों के अंतर से विजेता घोषित हुए। मतगणना के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं की माने तो खुद सपा कार्यकर्ता भी इतनी बड़ी जीत की उम्मीद नहीं किए थे। कुल मिलाकर एक तरफ जहां दारा की सदस्यता समाप्त हो गई। वह किसी सदन के सदस्य नहीं रह गए।

वहीं उपचुनाव में भाजपा सपा की यह सीट छीन नहीं पाई और समाजवादी पार्टी ने अपनी सीट बरकरार रखी। हालांकि इस जीत में बड़े खेवनहार के रूप में इंडिया गठबंधन के सहयोगी भी रहे। जहां कांग्रेस सहित किसी प्रमुख पार्टी ने प्रत्याशी नहीं उतारा। वही बहुजन समाज पार्टी द्वारा भी उपचुनाव से दूरी बनाकर रखा गया। जो सपा की जीत का कारण भी बना।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर