
रिपोर्ट नदीम सिद्दीकी
महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
मुजफ्फरनगर । सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने शांति और सौहार्द का संकल्प लिया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को नमन करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी (Zia Chaudhary) ने मौजूद सपा पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ को महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) व लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) की जयंती पर देश मे शांति सौहार्द के लिए लगातार प्रयास करने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि पूरी दुनिया मे राष्ट्रपिता व बापू के नाम से विख्यात महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने सत्य,अहिंसा व शान्ति को देश की आजादी के लिए सिद्धान्त बनाकर अंग्रेजो को देश छोड़ने पर मजबूर किया वंही अंग्रेजो की पैरवी करने वाले कथित राष्ट्रवादी संगठन के मंसूबो को भी विफल किया।
दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
उन्होंने देश को नई दिशा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) के “जय जवान जय किसान”के नारे व “देश मे शांति के लिए बहादुरी से ऐसे लड़ो जैसे देश को बचाने के लिए युद्ध लड़ते हैं” इस सिद्धांत को देश की नई दिशा के लिए दोनों महापुरुष को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, जिला महासचिव गोल्डी अहलावत, महानगर महासचिव सलीम मलिक, अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नज़र मोहम्मद,अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी, प्रोफेसर रोहन त्यागी,आशीष त्यागी, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा हाजी गुफरान,सपा सभासद शहजाद चीकू,फरमान मोनू,रमेशचंद्र शर्मा, अलीशेर अंसारी,हुसैन राणा,हनीफ इदरीसी, विपिन चौधरी एडवोकेट, वीरेंद्र तेजियांन,तरुण शर्मा,नोशाद अहमद, शानू तेवड़ा, जियाउल चौधरी,मेहंदी जैदी ने दोनों महापुरुषों को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें







