बुधवार, 24 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

श्रीलंका के खिलाड़ी थिरिमाने ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

None 2023-07-23 17:12:32
श्रीलंका के खिलाड़ी थिरिमाने ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

यह निर्णय लेना मुश्किल था, लेकिन मैं यहां उन कई कारणों का जिक्र नहीं कर सकता, जिन्होंने मुझे यह फैसला लेने के लिये मजबूर किया थिरिमाने

कोलंबो। श्रीलंका (Sri Lanka) के वामहस्त बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने (Lahiru Thirimanne) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International cricket) से संन्यास ले लिया है। अपने 13 साल के करियर में 44 टेस्ट, 127 एकदविसीय और 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके थिरिमाने ने शनिवार को अपने फेसबुक पेज पर इसकी घोषणा की।

थिरिमाने ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, "एक खिलाड़ी के रूप में मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है, मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है, मैंने खेल का सम्मान किया है और मैंने अपनी मातृभूमि के प्रति ईमानदारी और नैतिक रूप से अपना कर्तव्य निभाया है।"

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने कहा, "यह निर्णय लेना मुश्किल था, लेकिन मैं यहां उन कई कारणों का जिक्र नहीं कर सकता, जिन्होंने मुझे यह फैसला लेने के लिये मजबूर किया। मैं इस अवसर पर एसएलसी (Sri Lanka Cricket) के सदस्यों, मेरे कोचों, टीम के साथियों, फिजियो, प्रशिक्षकों और विश्लेषकों को उनके समर्थन एवं प्रोत्साहन के लिये धन्यवाद देता हूं।" थिरिमाने ने मीरपुर (Mirpur) में 2010 में भारत (India) के खिलाफ त्रिकोणीय एकदिवसीय शृंखला में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। वह 2014 में श्रीलंका के विजयी एशिया कप अभियान (Asia Cup campaign) में दो शतक जड़कर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। साथ ही वह टी20 विश्व कप 2014 जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का हिस्सा भी थे।

एकदिवसीय क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ साल 2015 रहा जब उन्होंने विश्व कप में शतक जड़ते हुए 861 रन बनाये। टेस्ट क्रिकेट में थिरिमाने ने तीन शतक बनाये। खेल के सबसे लंबे प्रारूप में उनका आखिरी मुकाबला पिछले साल भारत के खिलाफ बेंगलुरु में खेला गया। थिरिमाने ने अपना करियर टेस्ट में 2088 रन, वनडे में 3194 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 291 रन के साथ समाप्त किया।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर