गुरुवार, 25 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $60749 ▼ -2.72%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नेशनल करंट अफेयर्स में आया सृष्टि का नाम

None 2023-07-25 16:40:12
नेशनल करंट अफेयर्स में आया सृष्टि का नाम

मात्र 5 वर्ष की उम्र में नृत्य, कविता, रैंपवॉक, फ़ैशन शो में 68 अवार्ड, 18 मेडेल, 7 ट्रॉफी जितने वाली राज्य की किस लड़की का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है

कहते हैं बेटियां बड़े भाग्य से मिलती है। वो माता पिता बड़े ही खुश किस्मत होते हैं जिनके घर बेटियां जन्म लेती है। छोटी उम्र में ही अनोखे काम करे बड़ी महान होती है वो बेटियां। ऐसी ही एक बेमिसाल बेटी से मिलाने जा रहे हैं आपको। जी हां हम बात कर रहे हैं फरीदाबाद (Faridabad) हरियाणा (Haryana) की डी.सी.मॉडल.सीनियर.सेकेंडरी स्कूल (D.C.Model.Sr.Secondary School) कक्षा दो की छात्रा सृष्टि गुलाटी (Srishti Gulati) की। नन्ही बेटी का नाम पूरे हरियाणा (Haryana) में जाना जा रहा है। वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान। जी हां इस नन्ही सी बेटी का नाम हरियाणा के कर्रेंट अफेयर्स (Haryana current affairs ) में आया है। करंट अफेयर्स (current affairs) में छाया सृष्टि गुलाटी (Srishti Gulati) का नाम। नित नए रिकॉर्ड बनाए, अनोखे काम किए। भिवानी से प्रकाशित (Eklavya Classes Haryana) के करंट अफेयर्स में नन्ही बेटी का नाम प्रकाशित हुआ है। एकलव्य हरियाणा करंट अफेयर्स Eklavya Haryana Current Affairs 2021, 2022 ओर 2023 में भी नन्ही सृष्टि गुलाटी (Srishti Gulati) का नाम आया है। हरियाणा करंट अफेयर्स में सृष्टि के नाम का पूछा गया प्रश्न है।

प्रश्न- साल 2021 ओर 2022 में यह प्रश्न आया।
मात्र 5 साल की आयु में नृत्य, कविता, रैंपवॉक, फ़ैशन शो में 68 अवार्ड, 18 मेडेल, 7 ट्रॉफी जितने वाली राज्य की किस लड़की का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
उतर- सृष्टि गुलाटी (Srishti Gulati) फरीदाबाद

साल 2023 का प्रश्न-
मात्र 7 वर्ष की उम्र में नृत्य, कविता, फैशन शो, रैंपवॉक में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में राज्य की किस लड़की का नाम दर्ज किया गया है।
उत्तर- सृष्टि गुलाटी (Srishti Gulati) फरीदाबाद

एकलव्य क्लासेज (Eklavya Classes) के लेखक प्रमोद चौधरी (Pramod Chowdhary) ने बताया कि हमारे संस्थान में करंट अफेयर्स में प्रकाशित होने वाले सभी प्रश्नों पर गहन अध्ययन ओर रिसर्च किया जाता है उसके बाद ही इन सभी प्रश्नों को हमारी करंट अफेयर्स बुक (current affairs book) में प्रकाशित किया जाता हैं। प्रमोद ने बताया की हमारी बुक में हरियाणा के सभी जिलों, गांवों, कस्बो में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाती हैं साथ ही करंट में क्या घटित हो रहा है वह सब हम अपनी बुक में प्रकाशित करते हैं। प्रमोद चौधरी ने बताया कि हमारी पुस्तक hspc, hssc, ctet, htet के लिए बहुत उपयोगी हैं। सृष्टि गुलाटी (Srishti Gulati) के बारे में उन्होंने कहा कि नन्ही बेटी की कामयाबी पर बहुत खुशी होती हैं।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

धन्य है वे माता पिता जिन्होंने ऐसी होनहार बेटी को जन्म दिया। हम यही कोशिश करेंगे की आने वाले ओर सालो में भी सृष्टि बिटिया का नाम हमारी करंट अफेयर्स बुक में प्रकाशित होता रहे। वर्तमान में नन्ही सृष्टि गुलाटी के (Srishti Gulati) नाम 750 से ज्यादा प्रमाण पत्र, 100 अवॉर्ड, 40 ट्रॉफी ओर 25 मेडेल है। पिता प्रवीन गुलाटी ने बताया की सृष्टि पूरे हरियाणा में पहली ऐसी बेटी है जिसका नाम लगातार 3 साल से इस पुस्तक में प्रकाशित हो रहा है। माता प्रिया गुलाटी ने कहा की यह बड़े ही गर्व की बात है। करंट अफेयर्स में नन्ही सृष्टि का नाम आना अपने आप मे एक बड़ी उपलब्धि है। एकलव्य क्लासेज की यह पुस्तक बाजार में सभी जगह उपलब्ध है। कोई भी इस बुक को बाजार में आसानी से खरीद कर पढ़ सकते हैं और बुक में सृष्टि का नाम भी देख सकते है। विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति गुप्ता ने कहा कि अनोखी सृष्टि की अनोखी कामयाबी। सृष्टि की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सभी सृष्टि को बधाई और आशीर्वाद दे रहे है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर