गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पाकिस्तान में हो रही रहस्यमय मौतों से हड़कंप

None 2024-06-28 09:22:17
पाकिस्तान में हो रही रहस्यमय मौतों से हड़कंप

पाकिस्तान के कराची शहर में लगातार हो रही रहस्यमयी मौतों से दहशत का माहौल है। यहां अलग-अलग इलाकों में अब तक 22 शव बरामद हो चुके हैं।

Karachi,(Shah Times)। पाकिस्तान के कराची शहर में लगातार हो रही रहस्यमयी मौतों से हड़कंप मचा हुआ है। यहां अलग-अलग इलाकों में अब तक 22 शव मिल चुके हैं। पाकिस्तानी एनजीओ की लाख कोशिशों के बाद भी 22 में से किसी भी शव की पहचान नहीं हो पाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को 5 नए शव मिलने के बाद अब तक शवों की संख्या 22 हो गई है। जिसके बाद से शहर में हालात और खराब हो गए हैं।

इन रहस्यमयी मौतों को लेकर पकिस्तान की चिंताएं भी काफी बढ़ गई हैं। एनजीओ छीपा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रवक्ता ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को कराची के अलग-अलग इलाकों में 5 और शव मिले हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से 3 नशेड़ी लग रहे थे। हालांकि अभी तक एक भी शव की पहचान नहीं हो पाई है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार छीपा संगठन शहर में एंबुलेंस नेटवर्क चलाता हैं और उन्होंने पुष्टि की है कि अज्ञात शव मिलने का आंकड़ा 22 तक पहुंच गया है। ये शव लावारिस हैं, क्योंकि मृतकों का कोई रिश्तेदार अभी तक उन्हें लेने नहीं आया।

रिपोर्ट की मानें तो कराची में इन मौतों की वजह को हीटवेव माना जा रहा है। बंदरगाह शहर में भीषण गर्मी से लोगों की जानें जा रही हैं। शहर के कई नागरिक इस गर्मी से प्रभावित हुए हैं, जिनमें से कई को हीटस्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।इसी के साथ मृत मिले इन लोगों की मौत का कारण नशे की वजह भी बताई जा रही है।

दरअसल कराची में ईधी फाउंडेशन के एक अधिकारी अजीम खान ने मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि मृत पाए गए ज्यादातर लोग नशे के आदी थे, जो ज्यादा गर्मी के कारण नशे के प्रभाव में मर गए। एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया कि जब एक वरिष्ठ नागरिक ने अपने घर के बाहर नशेड़ियों को रोका तो उन्होंने उन पर बेरहमी से हमला कर दिया। अगर इस पर गौर किया जाए तो यह घटना पाकिस्तान में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की बढ़ती समस्या को दर्शाती है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर