बुधवार, 01 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $58535 ▼ -2.65%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई,13 को किया गया सील

None 2024-07-29 08:35:01
बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई,13 को किया गया सील
दिल्ली की महापौर शेली ओबेरॉय ने रविवार को अवैध रूप से बेसमेंट में चल रहे सभी कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।

नई दिल्ली,( Shah Times) । दिल्ली नगर निगम की महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय के आदेश पर अधिकारियों ने रविवार देर रात राजेंद्र नगर इलाके में अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित हो रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया।

निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि डॉ. ओबेरॉय के आदेश पर अधिकारियों ने रविवार देर रात राजेंद्र नगर इलाके में अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित हो रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया है। 

सील किए गए को कोचिंग सेंटरों में आईएएस गुरुकुल, चहल अकादमी, प्लूटस अकादमी, साई ट्रेडिंग, आईएएस सेतु, टॉपर की अकादमी, दैनिक संवाद, सिविल्स डेली आईएएस, करियर पावर, 99 नोट्स, विद्या गुरु, गाइडेंस आईएएस, ईजी फॉर आईएएस शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सील किए गए कोचिंग सेंटर राजेंद्र नगर के विभिन्न इलाकों में संचालित हो रहे थे। इनमें नियमों का उल्लंघन करते हुए बेसमेंट में कोचिंग संचालित होता पाया गया और मौके पर ही इनकी सीलिंग कर नोटिस चस्पा कर दिया गया।उल्लेखनीय है कि राजेंद्र नगर इलाक़े में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की वजह से तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई थी।

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम ने मुखर्जी नगर में मशहूर आईएएस गुरु विकास दिव्यकीर्ति के कोचिंग सेंटर 'दृष्टि आईएएस' को भी सील कर दिया है. ओल्ड राजेंद्र नगर में एक सेल्फ स्टडी सेंटर में डूबने से 3 छात्रों की मौत के दो दिन बाद यह कार्रवाई की गई है. दृष्टि आईएएस सेंटर नेहरू विहार के वर्धमान मॉल के बेसमेंट में चल रहा था. सुरक्षा कारणों से कोचिंग सेंटर को सील किया गया है. दिल्ली नगर निगम ने कोचिंग सेंटरों की जांच तेज कर दी है. दिल्ली नगर निगम ने सोमवार को दिल्ली के मुखर्जी नगर में सीलिंग अभियान शुरू किया. सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाले कई कोचिंग सेंटर मुखर्जी नगर में हैं.

 दिल्ली की महापौर शेली ओबेरॉय ने रविवार को अवैध रूप से बेसमेंट में चल रहे सभी कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

 ओबेरॉय ने यह आदेश पुराने राजेंद्र नगर में पानी से भरे राव आईएएस कोचिंग सेंटर के भूमिगत तल में पानी भरने और सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों की मौत के बाद दिया।उन्होंने दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को इस दुखद घटना की त्वरित जांच करने और अगर कोई एमसीडी अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

एमसीडी आयुक्त को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, "कल राजेंद्र नगर में चल रहे एक निजी कोचिंग संस्थान में पानी भरने के कारण कुछ विद्यार्थी फंस गए थे और उनमें से तीन विद्यार्थियों की जान चली गई।यह बहुत चौंकाने वाली घटना है।इस घटना की गहन जांच और त्वरित और सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

"उन्होंने कहा, "यह सुनिश्चित करना भी हमारी जिम्मेदारी है कि दिल्ली के किसी भी हिस्से में ऐसी घटना दोबारा न हो।" उन्होंने एमसीडी आयुक्त को निर्देश दिया, "दिल्ली भर में ऐसे सभी कोचिंग सेंटर जो एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं और भूमिगत तल में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं, जो इमारत कानून का उल्लंघन करते हैं और मानदंडों के अनुसार नहीं हैं, उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।" 

 ओबेरॉय ने कहा, "इस त्रासदी के लिए एमसीडी के किसी अधिकारी के जिम्मेदारी का पता लगाने के लिए तत्काल जांच की जानी चाहिए।अगर कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर