
शारदेन स्कूल के स्टूडेंट्स ने लहराया आर्यभट्ट मैथमेटिक्स एग्जामिनेशन में परचम
मुजफ्फरनगर। आर्यभट्ट मैथमेटिक्स चुनौती के माध्यम से छात्रों के गणितीय कौशल और क्षमता की परख करने के लिए शारदेन स्कूल के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सीबीएसई के द्वारा आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता कराई गई,जिसमें आठवीं से लेकर 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थी ने हिस्सा लिया। सीबीएसई की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य इस बात पर ध्यान केंद्रित करना है कि छात्र किस हद तक सक्षम हैं, ताकि गणित को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकें।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
इस प्रतियोगिता में शारदेन स्कूल से इशांत शर्मा, आदित्य कबीर शर्मा और स्वस्ति जैन ने क्वालीफाई किया। छात्रों ने इस प्रतियोगिता के लिए कठिन परिश्रम कर मुजफ्फरनगर में स्कूल का नाम रोशन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य धारा रतन ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए समझाया कि आर्यभट्ट गणित चुनौती का मुख्य उद्देश्य गणित विषय को रुचिकर बनाना है। अतः आप सभी को वर्तमान समय को देखते हुए गणित विषय में रुचि लेनी चाहिए और इस तरह की प्रतियोगिताओं में समय-समय पर हिस्सा लेना चाहिए। समस्त शारदेन परिवार की ओर से सभी छात्रों को परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।







