
Bilari Bar Association Shah Times
बिलारी (वारिस पाशा )। तहसील बार एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर की गई लाठीचार्ज की घटना पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए रजिस्ट्री कार्यालय को सांकेतिक रूप से बंद कराया।
बुधवार को चौधरी अजय पाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। जिसमें बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 15 सितंबर तक न्यायिक कार्यों से विरत रहकर घटना में प्रेषित कार्यवाही व जिलाधिकारी पुलिस कप्तान का स्थानांतरण व अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने पर घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा देने तथा दर्ज झूठे मुकदमों को खारिज करने के संबंधी ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया एवं रजिस्ट्री कार्यालय बिलारी को सांकेतिक रूप से बंद कराया गया। इस मौके पर सभी अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष अजय पाल सिंह, महासचिव प्रमोद कुमार शर्मा, अखिलेश चंद्र गौड़, मुकर्रम खान, उपेंद्र यादव, भारत सिंह यादव, अतुल कुमार, आशीष शर्मा, मनोज कुमार, विनय कुमार, सुदेश यादव, सिराज पाशा, स्पर्श त्यागी, अभिषेक शर्मा, मुकेश शर्मा, देवेश शर्मा, राजेश दिवाकर, अजीत सक्सेना, प्रेमपाल सिंह, अलंकार शर्मा, शोभित गुप्ता, इकबाल हुसैन, इमरान, आसिफ रजा, जुनैद मुस्तफा, अमित शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
वारिस पाशा.






