श्रद्धालुओं के लिए खुला यमुनोत्री धाम के कपाट,गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे थोड़ी देर बाद

0
40

यमुनोत्री में अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों के द्वारा प्रातः 10 बजकर 29 मिनट पर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए हैं।

उत्तरकाशी,चिरंजीव सेमवाल (Shah Times) ।विश्वप्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट आज वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10:29 बजे रोहिणी नक्षत्र में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया गया है।शुक्रवार को प्रातः अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में कालिन्दी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई।

यमुनोत्री में अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों के द्वारा प्रातः 10 बजकर 29 मिनट पर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए हैं।

इससे पूर्व माँ यमुना जी के प्रवास खरसाली (खुशीमठ) में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी, पूजा-अर्चना के बाद मां यमुना जी की डोली अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। इस मौके पर एडीजी डॉ0 वी मुर्गेशन,उपजिलाधिकारी बड़कोट मुकेश रमोला, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भणडारी, एसएचओ बडकोट सन्तोष सिंह कुंवर ,यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ,पुरुषोत्तम उनियाल आशीष उनियाल, बॉबी पंवार सहित मन्दिर समिति यमुनोत्री के पदाधिकारी, मन्दिर पुजारी एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।

उधर गंगोत्री धाम के कपाट वि​धि विधान से पूजा अर्जना अ​भिषेक के बाद दोपहर 12:25 बजे अ​भिजीत मुहूर्त और अमृत बेला में धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here