झरने में बढ़ते पानी से बह गया पूरा परिवार, कैमरे में हुआ कैद खौफनाक मंजर

मुंबई से सटे लोनावाला में छुट्टियां मनाने गए एक पूरा परिवार खत्म हो गया। मानसून की छुट्टियां मनाने लोनावला आए परिवार के 5 सदस्य वॉटर फाल में बह गए हैं।

पुणे, (Shah Times) । मुंबई से सटे लोनावाला में छुट्टियां मनाने गए एक पूरा परिवार खत्म हो गया। मानसून की छुट्टियां मनाने लोनावला आए परिवार के 5 सदस्य वॉटर फाल में बह गए हैं। ये वॉटर फाल भूसी बांध के पीछे एक पहाड़ी पर बना हुआ था। इसे रेलवे का झरना भी कहा जाता है।

जो परिवार पानी में बहा है, उसमें 4 बच्चे भी शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक 2 शव बरामद कर लिए गए हैं और बाकी लोगों की तलाश जारी है। लोनावला शहर पुलिस टीम और शिव दुर्ग बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटा है।

भूसी डैम ओवरफ्लो होने से यह हादसा हुआ। जो परिवार पानी में बहा है, वह पुणे सैय्यद नगर का है। इस बात की जानकारी पुणे एसपी पंकज देशमुख ने दी है।

बरामद किए गए शव में महिला की पहचान शाहीना परवीन के रूप में हुई है। उसकी उम्र 40 साल के लगभग है। वहीं जिस बच्ची का शव बरामद किया गया है, उसकी उम्र 13 साल बताई जा रही है। घटना कल दोपहर करीब डेढ़ बजे की है।

स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और रस्सियों और ट्रैकिंग गियर के साथ जीवित बचे लोगों की तलाश शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here