आइसक्रीम में कोई मक्खी मच्छर नहीं बल्कि इंसान की कटी हुई उंगली निकली

Oplus_0


मुंबई के मलाड इलाके में रहने वाले 27 साल के डॉक्टर ओरलेम ब्रेंडन सेराओ ने ऑनलाइन बटर स्कॉच आइस्क्रीम मंगाई थी। उन्होंने आईस्क्रीम का आधा हिस्सा खा लिया था। इसके बाद उन्हें अपनी जीभ पर कुछ गड़बड़ महसूस हुई। इस दौरान जब उन्होंने ध्यान से देखा तो आइस्क्रीम के कोन के अंदर इंसान की कटी हुई उंगली मिली।

~ Neelam Saini

मुंबई,(Shah Times)। खाने की चीजों में अक्सर कोकरोच, छिपकली और मच्छर तो निकल ही जाते हैं। मगर क्या कभी आपने सोचा है की इन खाने की वस्तुओं में अगर इंसान का कटा हुआ अंग निकल सकता हैं। शायद आपको इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा होगा। लेकिन ऐसा ही हैरान कर देने वाला मुंबई से सामने आया है। यहां ऑनलाइन मंगाई गई एक आइस्क्रीम में इंसान की उंगली का टुकड़ा निकला है।

जानकारी के अनुसार मलाड इलाके में ऑनलाइन ऑर्डर की गई एक आइस्क्रीम के कोन के अंदर इंसान की उंगली का टुकड़ा मिला है। उंगली का टुकड़ा मिलने से हंगामा मच गया। इस दौरान ऑनलाइन आईस्क्रीम मंगाने वाले डॉक्टर ने मलाड पुलिस स्टेशन को इस मामले की सूचना दी। मलाड पुलिस ने आइस्क्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं आईस्क्रीम में मिले मानव अंग को एफएसएल में जांच के लिए भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के मलाड इलाके में रहने वाले 27 साल के डॉक्टर ओरलेम ब्रेंडन सेराओ ने ऑनलाइन बटर स्कॉच आइस्क्रीम मंगाई थी। उन्होंने आईस्क्रीम का आधा हिस्सा खा लिया था। इसके बाद उन्हें अपनी जीभ पर कुछ गड़बड़ महसूस हुई। इस दौरान जब उन्होंने ध्यान से देखा तो आइस्क्रीम के कोन के अंदर इंसान की कटी हुई उंगली मिली। इस आइस्क्रीम को उन्होंने ऑनलाइन ऑर्डर मंगाया था। इसे किराने की डिलीवरी करने वाली ऐप जेप्टो से अन्य सामान के जरिए मंगाया गया था।

सोशल मीडिया पर इस आइस्क्रीम के कोन का फोटो और वीडियो सामने आया है। इसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। ये मामला काफी लोगों के लिए चौंकाने वाला है। लोग इस मामले में सख्त कदम उठाए जाने की मांग कर रहे हैं।

ये आइस्क्रीम यम्मो ब्रांड की बताई जा रही है। कंपनी के पास फ्रोजन डेसर्ट और अन्य खाद्य पदार्थों के कई ब्रांड हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक आइसक्रीम कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here