
आधी रात को घर मे चोरी कर फरार हो रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा
मुजफ्फरनगर (काज़ी अमजद अली) । भोपा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच आधी रात को चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे एक चोर को ग्रामीणों ने किसी प्रकार पकड़ लिया। चोर ने साथी के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना के सम्बंध में पूछताछ कर चोर को हिरासत में लिया है है। वहीँ ग्रामीणों ने चोरी हुए सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है।
मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के गाँव छछरौली में मोरना मार्ग पर गुड़ कोल्हू में काम करने वाले मजदूरों ने बीती आधी रात को अपने घरों में घुसे चोरों को देखा तो शोर मचाया जिसपर इकठ्ठा हुए ग्रामीणों ने चोरों को घेर लिया तथा एक चोर को उस समय पकड़ लिया जब वह दीवार फाँद रहा था। चोर ने अपनी पहचान राजा उर्फ पेन्हटी निवासी गाँव योगेन्द्र नगर थाना भोपा बताई है।व फरार साथी की पहचान बताते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर भोपा विनोद कुमार सिंह ने आवश्यक पूछताछ कर चोर को हिरासत में ले लिया।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
वहीं बीती शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सुभाष चौक में आधा दर्जन बंगाली परिवारों के घरों में भी चोरी की घटनाओं का मामला प्रकाश में आया था जिसमें राजेश,टीटू,महेन्द्र, सुक्कड़,गोविन्द व रोबिन बंगाली ने बताया था कि वह परिवार सहित गुड़ कोल्हू में मजदूरी करने गए हुए थे। कि अज्ञात चोरों ने उनके घरों के तालों को तोड़कर वहाँ रखे कीमती आभूषण व नकदी को चुरा लिया। घर लौटने पर उन्होंने अपने घरों में चोरी की घटनाओं का पता चला पुलिस गहनता से मामले की जाँच में जुट गयी है। चोरी की घटनाओं को लेकर छछरौली व भोकरहेड़ी में सनसनी फैल गयी है







