रविवार, 05 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बरसाती पानी से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर

None 2023-07-09 17:52:31
बरसाती पानी से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर

नरौरा बैराज से गंगा में 31 हजार 900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे कछला में मीटर गेज बढ़कर 161.94 मीटर पर पहुंच गया। बिजनौर से 36,253 और हरिद्वार से 37032 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है

सहसवान। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में हो रही बरसात के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। हालांकि अभी गंगा के जलस्तर में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है और गंगा अभी अपने घर में ही बह रही है। इसके चलते अभी कहीं भी फसलों को किसी प्रकार के नुकसान की आशंका नहीं बनी है। हालांकि ग्रामीण आशंकित होने लगे हैं कि यदि लगातार वर्षा हुई तो गंगा अपनी सीमा लांघ कर खेतिहर क्षेत्र में बहने लगेंगी और मक्का बाजरा आदि की फसलों को नुकसान होने की संभावना बन जाएगी। कुछेक निचले स्थानों पर खेतों में पानी भरने लगा है।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

रविवार को नरौरा बैराज से गंगा में 31 हजार 900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे कछला में मीटर गेज बढ़कर 161.94 मीटर पर पहुंच गया। बिजनौर (Bijnor) से 36,253 और हरिद्वार (Haridwar) से 37032 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे फिलहाल गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी बने रहने की संभावना जताई जा रही है। बता दे की गंगा में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ तहसील क्षेत्र में जमकर कहर बरपाती है। इससे न केवल तटवर्ती गांव के लोगों की फसलों को नुकसान होता है बल्कि उनकी कृषि भूमि भी कटकर गंगा में समा जाती है। आने वाले कुछ महीनों गंगा का जलस्तर किसानों की मुसीबत बढ़ाता रहेगा। ग्राम परोटी में भारी बारिश के चलते जलबराव से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना पड़ रहा है ।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं

#ShahTimes

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर