
रामलीला मैदान का दृश्य
नई दिल्ली में सब मुख्यमंत्री के ऐलान पर टक टकी लगाये बैठे हैं। अब फिर से दिल्ली के शपथ ग्रहण समारोह का समय बदला गया है।
नई दिल्ली (Shah Times): नई दिल्ली में सब मुख्यमंत्री के ऐलान पर टक टकी लगाये बैठे हैं। अब फिर से दिल्ली के शपथ ग्रहण समारोह का समय बदला गया है।
अब यह होगा समय
पहले जहां 20 फरवरी की शाम 4.30 बजे दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण होना था तो वहीं अब यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे होना निश्चित हुआ है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का समय जरूर बदला गया है, लेकिन तारीख वही है। यानी अब दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण कार्यक्रम अब 20 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा।
नहीं बन पा रही है सहमती
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन के लिए स्थान (रामलीला मैदान) तय कर लिया गया है। हालांकि, अब तक मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सहमति नहीं बन सकी है।
कल रात से बंद हो जाएंगे रामलीला मैदान के रास्ते
दिल्ली पुलिस सुत्रों की मानें तो रामलीला मैदान की तरफ जाने वाले सभी रास्ते 19 फरवरी की रात से ही बंद हो जाएंगे। सिर्फ वीवीआईपी गाड़ियों को ही प्रवेश मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 50 से ज्यादा हाई सिक्योरिटी वाले नेता भी रामलीला मैदान पहुंचेंगे।
यह हस्तियां हो सकती हैं शामिल
कैलाश खैर की प्रस्तुति होगी। फिल्मी सितारे अक्षय कुमार, विवेक ओबेरॉय, हेमा मालिनी, कैलाश खैर सहित 50 से ज्यादा फिल्मी सितारे मौजूद रहेंगे। रामलीला मैदान में मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी सहित एक दर्जन उद्योगपति भी मौजूद रहेंगे।