घूमने का शोक किसे नहीं होता, सब लोग घूमना बहुत पसंद करते हैं। जो लोग यात्रा करने के दीवाने होते हैं, जब भी उन्हें काम से फुर्सत मिलती है तो वह यात्रा करने के लिए निकल जाते हैं।
नई दिल्ली (Shah Times): घूमने का शोक किसे नहीं होता, सब लोग घूमना बहुत पसंद करते हैं। जो लोग यात्रा करने के दीवाने होते हैं, जब भी उन्हें काम से फुर्सत मिलती है तो वह यात्रा करने के लिए निकल जाते हैं। कुछ लोग तो आउट ऑफ कंट्री घूमने के भी दीवाने होते हैं। लेकिन अगर आप भी विदेश घूमने के शौकीन है तो आज हम आपको दुनिया के तीन सबसे महंगे देशों के बारे में बताने वाले हैं।
कई लोगों को यात्रा करना सबसे पसंद होता है। जब भी उन्हें काम से फुर्सत मिलती है वे यात्रा करने निकल जाते हैं। लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां रहने से लेकर चाय कॉफी पीना आपका बजट बिगाड़ सकता है। इसलिए अगर आप बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपकी लिस्ट में इन देशों का नाम है तो जरा अपने बजट को भी थोड़ा बढ़ा लें। क्योंकि यहां पर घूमना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।
बरमूडा
दुनिया की सबसे महंगे देशों में बरमूडा पहले नंबर पर आता है। बरमूडा उत्तरी अटलांटिक महासागर में एक ओवरसीज ब्रिटिश द्वीप क्षेत्र है। बरमूड अपनी गुलाबी रेत वाले समुद्र तटों के लिए मशहूर है। यह द्वीप उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से करीब 1000 किलोमीटर की दूरी पर है। रोजमर्रा की चीजों को दूसरे देशों से आयात किया जाता है। इसलिए यहां कस्टम ड्यूटी बहुत है। यही वजह है कि इस देश को सबसे महंगे देशों में शुमार किया जाता है। बता दें कि एक इंसान बरमूडा में मकान किराए पर लेता है तो उसे महीने के 2000 डॉलर खर्च करने ही पड़ेंगे। यानी करीब 1 लाख 72 हज़ार रुपयों की जरूरत पड़ेगी। अब आप समझ सकते हैं कि यहां इस टापू पर घूमना कितना महंगा साबित हो सकता है।
स्विट्जरलैंड
जब भी खूबसूरती की बात आती है तो स्विट्जरलैंड का नाम सबसे पहले लिया जाता है। लेकिन यहां घूमना हर किसी के बजट में नहीं होता है। सबसे ज्यादा यहां रहना महंगा है। अगर आप 5 दिन के लिए भी स्विट्जरलैंड जा रहे हैं और दो लोग हैं। तो 6 से 7 लाख रुपये आपके पास होने चाहिए। अगर आप शॉपिंग करते हैं तो इस आंकड़ें में कुछ और इजाफा कर सकते हैं। स्विट्जरलैंड में होटल रूम बहुत महंगे हैं।
नॉर्वे
नॉर्वे की खूबसूरती पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यह वही देश है जहां सर्दियों में करीब सुबह 9 बजे सूरज निकलता है। और मजे की बात है दोपहर 3 बजे सूरज छिप जाता है। बात अगर गर्मियों की करें तो सूरज यहां सुबह 4 बजे निकलता है। हैरानी की बात है सूरज रात को 11 बजे छिपता है। इस अनोखे देश में घूमना भी बहुत महंगा है। यहां रेस्टोरेंट्स में खाना और किराए पर गाड़ी से चलना बहुत महंगा है। यहां आपको सिर्फ एक कप चाय के लिए करीब 800 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। जिसका मूल्य हमारे देश में 10 या 20 रुपए से शुरु होता है। ऐसे में आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि नार्वे की सैर करना कितना महंगा होगा।