
~Tanu
(शाह टाइम्स)। वड़ा पाव, जो कि महाराष्ट्र का प्रसिद्ध व्यंजन है, अब पूरे भारत में लोकप्रिय हो चुका है। पाव में अलग-अलग तरह के वड़े का प्रयोग करते हुए, इसे विविधतापूर्ण तरीकों से तैयार किया जाने लगा है, और फिल्म इंडस्ट्री में भी यह डिश बेहद पसंद की जाती है। हर साल 23 अगस्त को दुनियाभर में ‘वर्ल्ड वड़ा पाव डे’ के रूप में मनाया जाता है।
मुंबई में करियर बनाने के लिए आने वाले लोगों के लिए वड़ा पाव कम पैसे में पेट भरने का सबसे उपयुक्त विकल्प होता है। फिल्मी दुनिया के कई सितारे भी हैं, जिन्हें वड़ा पाव बेहद पसंद है।
रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने पसंदीदा व्यंजन के बारे में बात करते हुए बताया कि बचपन में उन्होंने खूब वड़ा पाव खाया है, और यह उनका पसंदीदा स्ट्रीट फूड है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान भी अपने संघर्ष के दिनों में हर दिन वड़ा पाव खाकर ही जीवन यापन करते थे। यही वजह है कि यह उनकी पसंदीदा डिश बन गई, और आज भी वे इसे कभी-कभी खाना पसंद करते हैं।






