आपको स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों से राहत दिला सकता है यह एक घरेलू उपाय?

आज के समय में हर कोई फिट एंड फाइन रहना पसंद करता है। जिसके लिए वह बहुत से उपाय आजमाते हैं। कोई अपना खान-पान सही करता है तो कोई योगासन करता है। लेकिन आज हम आपको एक बहुत ही सरल और घरेलू उपाय बताने वाले हैं जिसका आप रेगुलर इस्तेमाल करने से अपने जीवन को बीमारियों से मुक्त कर सकते हैं आईए जानते हैं क्या है वह उपाय?
आज के समय में हर कोई हेल्दी और फिट रहना पसंद करता है। अगर आप भी अपने आपको चुस्त और दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो आप लहसुन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लहसुन किचन में मौजूद एक ऐसा हर्ब है जिसे कई तरह की डिशेज में तड़के के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन लहसुन का सिर्फ इतना ही काम नहीं है। इसे सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी माना जाता है, क्योंकि लहसुन में एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल, एंटिफ़ंगल, एंटीपैरासिटिक गुण होते हैं। इतना ही नहीं इसमें विटामिन बी6, विटामिन सी, फाइबर, और मैंगनीज़ भी पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं। लेकिन क्या आप लहसुन को खाने का सही तरीका जानते हैं। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते है।
अपनी डाइट में लहसुन को कैसे शामिल करें?
लहसुन को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। सब्जी में पेस्ट बनाकर डालने से लेकर तड़का लगाने तक। इसके अलावा आप इसे आप घी में रोस्ट करके भी खा सकते हैं। घी में रोस्ट की हुई लहसुन को सेहत के लिए कमाल माना जाता है। इसके लिए आपको एक पैन में थोड़ा सा घी एड करना है उसके बाद इसमें लहसुन की 2 कली को अच्छे से हल्की आंच पर गोल्डन होने तक रोस्ट कर लेना है। आप इसे सुबह खाली पेट खा सकते हैं।
घी में लहसुन भूनकर खाने से मिलने वाले फायदे?
इम्यूनिटी मज़बूत होना
अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आप लहसुन को घी में रोस्ट करके खा सकते हैं। इसमें मौजूद गुण शरीर को संक्रमण से बचाने में मददगार हैं।
सर्दी-जुकाम से राहत
मौसम में बदलाव होते ही सर्दी-जुकाम की समस्या एक आम बात है। अगर आप भी मौसमी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो घी में रोस्ट की हुई लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इससे सर्दी-जुकाम की समस्या को भी कम करने में मदद मिल सकती है!
जोड़ों के दर्द में आराम मिलना
जिन लोगों के पैर या घुटने में दर्द की समस्या रहती है, वो लोग घी में रोस्ट की लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इससे जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।
पाचन संबंधी दिक्कते न होना
आज के समय में पाचन संबंधी समस्या एक आम समस्या में से एक है। कुछ भी उल्टा सीधा खा लेने के चलते ये समस्या परेशान करने लगती है। अगर आप भी पाचन की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप रोजाना एक घी में रोस्ट की लहसुन का सेवन कर सकते हैं।







