सपा पार्टी को छोड़ BJP में जाने वालों की पार्टी में दोबारा वापसी नहीं होगी

0
17

बाढ़ अगर बिहार की रोकनी है तो नेपाल और उत्तर प्रदेश की बाढ़ रोके बिना आप बिहार की बाढ़ कैसे रोकेंगे? आप पहले यूपी और नेपाल की बाढ़ रोके तो बिहार की बाढ़ अपने आप रुक जाएगी।

~Tanu

उत्तर प्रदेश, (शाह टाइम्स)।  समाजवादी पार्टी से बग़ावत करने वाले और बड़ा धोखा देने वाले नेताओं को लेकर पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का सख्त और तीख़ा बयान सामने आया है। जिसमें उनका कहना हैं कि समाजवादी पार्टी को छोड़कर BJP में जाने वालों की वापसी कतई नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई उन्हें (बागियों) वापस पार्टी में शामिल कराने के लिए उनके पास आया तो वो उसे भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा देंगे। 

इसके बाद अखिलेश यादव ने बजट को लेकर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा कि “समर्थन मूल्य किसान को ना देकर गठबंधन के साथियों को दे रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश को बड़े सपने दिखाए थे, लेकिन क्या मिला उत्तर प्रदेश को? डबल इंजन की सरकार है तो डबल लाभ मिलना चाहिए था, लेकिन दिल्ली का लाभ लखनऊ का लाभ लेकिन लगता है कि दिल्ली अब लखनऊ की ओर नहीं देख रही है या लखनऊ वालों ने दिल्ली वालों को नाराज कर दिया हैं। लेकिन उसका परिणाम बजट में दिखाई दे रहा है। वहीं विकास बिहार जा रहा है तो उत्तर प्रदेश को क्यों छोड़ रहे हैं? आगे कहा कि बाढ़ अगर बिहार की रोकनी है तो नेपाल और उत्तर प्रदेश की बाढ़ रोके बिना आप बिहार की बाढ़ कैसे रोकेंगे? आप पहले यूपी और नेपाल की बाढ़ रोके तो बिहार की बाढ़ अपने आप रुक जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here