शुक्रवार, 03 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बेंगलुरु के स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

None 2023-12-01 15:21:50
बेंगलुरु के स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

बेंगलुरु । कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) शहर के विभिन्न इलाकों में कम से कम 15 स्कूलों को शुक्रवार को गुमनाम ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

ईमेल में लिखा गया कि स्कूलों में बम लगाए गए हैं, जिससे छात्रों, अभिभावकों और स्कूल अधिकारियों के बीच दहशत फैल गई, जिसके परिणामस्वरूप स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर परिसर को खाली करा लिया।

बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) धमकी प्राप्त स्कूलों से मिली सूचना के आधार पर हरकत में आई और यह पता लगाने के लिए तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया कि क्या विस्फोटक स्कूल परिसर में लगाए गए थे।

https://twitter.com/CPBlr/status/1730462229789839587?t=JaRqOzc71TzyRKJfOZxGrA&s=19

बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद (B Dayanand) ने कहा कि फिलहाल ये ईमेल अफवाह लग रहे हैं और उन्होंने अभिभावकों से अपील किया घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी एक शरारती तत्व ने शहर के कई स्कूलों को इसी तरह के ईमेल भेजे थे।

धमकी भरे ईमेल की जांच करने पर, पुलिस को पता चला कि इसके पीछे तमिलनाडु के एक नाबालिग का हाथ है, जिसने इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) पते को छिपाने के लिए एक कार्यक्रम बनाकर ईमेल भेजने के लिए उसी एप्लिकेशन का उपयोग किया था।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

नीवा स्कूल सोशल मीडिया पर संदेश पोस्ट करने वाले कई स्कूलों में से पहला था। स्कूल ने कहा, “हम शुक्रवार को स्कूलों में एक अप्रत्याशित स्थिति का सामना कर रहे हैं। स्कूल को अज्ञात स्रोतों से सुरक्षा की धमकी मिली है। चूंकि हम अपने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं, इसलिए हमने छात्रों को तुरंत परिसर से बाहर करने का फैसला किया है।”

इसने कहा कि बम दस्ते की सलाह के अनुसार बच्चों को घर भेजा जा रहा है। हम खतरे का मूल्यांकन कर रहे हैं और सुरक्षा के मद्देनजर बच्चों को घर भेज रहे हैं।

https://shahtimesnews.com/iti-acharya-shares-pleasant-experience-of-iffi-2023-with-fans/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर