सोमवार, 06 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भाजपा नेता के उत्पीड़न से परेशान महिला वकील ने खाया जहर

None 2024-03-23 15:37:51
भाजपा नेता के उत्पीड़न से परेशान महिला वकील ने खाया जहर

 मुजफ्फरनगर/नदीम सिद्दीकी(Shah Times)।  भाजपा नेता के उत्पीड़न से तंग आकर एक महिला वकील ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में महिला वकील को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के बयान लेने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।      

 सिविल लाइस थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी महिला वकील का आरोप है कि 10 साल पहले छपार थाना क्षेत्र का एक भाजपा नेता उसके संपर्क में आया था। शादी का झांसा देकर वो उसके साथ यौन उत्पीड़न करने लगा। आरोप है कि जब-जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी के उत्पीड़न से तंग आकर पीडिता ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ  खाकर जान देने का प्रयास किया।

परिजनों ने महिला वकील को गंभीर हालत में गांधी कॉलोनी स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पीड़िता के बयान लेने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। थाना सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

महिला वकील ने तीसरी बार किया सुसाइड का प्रयास

नर्सिंग होम में भर्ती पीड़िता ने बताया कि उसने यौन उत्पीड़न से परेशान होकर तीसरी बार जहर खाकर सुसाइड का प्रयास किया है। 

महिला वकील का कहना है कि आरोपी प्रदेश में बसपा, सपा और भाजपा की सरकार आने पर दल बदलता रहता है। जिसकी भी सरकार आती है वो उसी मे चला जाता है। आरोप है कि विरोध करने पर वह उसके अधिवक्ता भाई को मारने की धमकी भी देता है। पीड़िता की मां ने भी इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर