
राजपुर पुलिसे ने दोनों आरोपियाें के पास से बरामद की कंट्रमेड बंदूक,दोनों गुटों के बीच काफ़ी समय से चल रही थी खूनी रंजिशचौकी प्रभारी आईटी पार्क सोएब अली ने दर्ज करवाया था मुकदमा
देहरादून ,मयूर गुप्ता (शाह टाइम्स)। चार दिन पूर्व आईटी पार्क क्षे= में दो गुटों के बीच चल रहे खूनी रंजिश के चलते एक गुट पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने और मारपीट की वारदात में शामिल रहे दो आरोपियाें को आखिरकार राजपुर पुलिस ने कंट्रीमेड बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उक्त प्रकरण में चौकी प्रभारी आईटी पार्क की ओर से संगीनधााराओं में अभियोग पंजीकृत करवाया गया था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।गौरतलब है कि राजपुर थाना क्षेत्र के कृषाली चौक पर 16 मई को दो पक्षों में खूनी संर्घष हो गया था। दो पक्षों के बीच हुए खूनी संर्घष के बाद एक पक्ष की ओर से अपने प्रतिद्वंदी पक्ष पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी गई थी लेकिन गनीमत रही थी कि गोली किसी को नहीं लगी थी वरना एक बड़ा हादसा घटित हो जाता। क्षेत्र में गोली चलने और दो पक्षों के बीच खूनी संर्घष की जानकारी मिलने के बाद थानाधयक्ष राजपुर पी-डी-भटट पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे और पूरे मामले से अपने उच्चाधिाकारियाें को अवगत करवाया था।
उधार कृषाली चौक पर गोली चलने और खूनी संर्घष होने से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई थी और मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी।







