गुरुवार, 25 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पाकिस्तानी गोलाबारी में मुजफ्फरनगर के खाईखेड़ा निवासी चाचा-भतीजी की मौत

None 2025-05-10 15:19:22
पाकिस्तानी गोलाबारी में मुजफ्फरनगर के खाईखेड़ा निवासी चाचा-भतीजी की मौत

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तानी गोलाबारी में मुजफ्फरनगर के खाईखेड़ा गांव निवासी चाचा-भतीजी की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम।

मुजफ्फरनगर (शाह टाइम्स) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार सुबह पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खाईखेड़ा गांव निवासी चाचा और उनकी डेढ़ साल की भतीजी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शाहिद के बेटे साहिब और उनकी भतीजी के रूप में हुई है। घटना के समय दोनों चारपाई पर सो रहे थे।

बताया जा रहा है कि यह परिवार पिछले 15 वर्षों से राजौरी में रहकर डेंटिंग-पेंटिंग का कार्य कर रहा था। शनिवार सुबह लगभग पांच बजे पाकिस्तान की ओर से अचानक फायरिंग शुरू हुई, जिसमें साहिब और उनकी भतीजी को गोली लग गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

https://shahtimesnews.com/police-conducted-riot-control-exercises-to-maintain-law-and-order-in-muzaffarnagar/

साहिब के अन्य भाई – तौहीद, वाजिद और आसिफ – भी राजौरी में ही रहते हैं और परिवार के साथ यह व्यवसाय कर रहे थे। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि दोनों शवों को शनिवार देर रात तक राजौरी से रवाना कर दिया गया है और रविवार सुबह तक उनके पैतृक गांव खाईखेड़ा लाया जाएगा। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस हमले के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जाए और सीमा पर रहने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर