
कुमारस्वामी रविवार यानी की 28 जुलाई को बंगलूरू में BJP-JDS नेताओं की एक बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। लेकिन अचानक उनकी नाक से खून गिरने लगा।
~Tanu
(शाह टाइम्स)। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी की हालत बिगड़ गई। जिस दौरान उनकी नाक से खून बहने लगा और खून बहने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि कुमारस्वामी रविवार यानी की 28 जुलाई को बंगलूरू में BJP-JDS नेताओं की एक बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। लेकिन अचानक उनकी नाक से खून गिरने लगा। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।
वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुमारस्वामी को कपड़े के टुकड़े से अपनी नाक बंद करने की कोशिश करते देखा गया। लेकिन उनकी शर्ट भी खून से भीग गई थी।
लेकिन उनके साथ ऐसा किस वजह से हुआ यह अभी तक साफ नहीं है। जिसके बाद अब डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।
दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले प्रदेश BJP अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र, कुमारस्वामी और राज्य में विपक्ष के नेता आर अशोक के नेतृत्व में BJP-JDS नेताओं की बैठक हुई थी।
इस दौरान कर्नाटक में मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण घोटाले सहित कई अन्य भ्रष्टाचार के मामलों पर चर्चा की गई।