गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

केंद्रीय मंत्री के घर में अज्ञात लोगों ने लगाई आग

None • 2023-06-16 14:04:30
केंद्रीय मंत्री के घर में अज्ञात लोगों ने लगाई आग

मणिपुर सरकार ने इंटरनेट पर प्रतिबंध की अवधि 20 जून तक बढ़ाई

इंफाल । केंद्रीय मंत्री आर. के. रंजन (R.K Ranjan) के मणिपुर (Manipur) के कोंगबा नंदीबम लेकाई स्थित आवास में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने हालांकि गुरुवार देर रात आग पर काबू पा लिया। इस घटना में घर का कुछ हिस्सा और वाहन जल गए। जिस समय यह घटना घटी, उस समय केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री (Union Minister of State for Education) रंजन अपने आवास पर नहीं थे। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बजरंग दल पर लाठीचार्ज की जांच करेंगे ADG स्तर के अधिकारी : गृह मंत्री

उधर, अधिकारियों ने इंफाल पश्चिम (Imphal West) और इंफाल पूर्वी (Imphal East) जिलों में अपराह्न एक बजे तक कर्फ्यू (Curfew) में ढील देने का फैसला किया है, लेकिन राज्य की राजधानी के कुछ संवेदनशील हिस्सों में कोई ढील नहीं दी गई है। मणिपुर सरकार (Manipur Government) ने भी इंटरनेट (Internet) पर प्रतिबंध को 20 जून तक बढ़ा दिया है।

उल्लेखनीय है कि चुरा चांदपुर जिले में हिंसा की घटना घटित होने के बाद इंटरनेट सेवाओं पर तीन मई से प्रतिबंध लागू है।

राजकुमार रंजन सिंह का घटना पर बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा-

मेरे गृह राज्य में जो हो रहा है उसे देखकर बहुत दुख होता है। मैं अब भी शांति की अपील करता रहूंगा। इस तरह की हिंसा में लिप्त लोग बिल्कुल अमानवीय हैं। मैं इस समय आधिकारिक काम के लिए केरल में हूं। शुक्र है कि कल रात मेरे इंफाल स्थित घर में कोई घायल नहीं हुआ। बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए थे और मेरे घर के निचले और पहली मंजिल को नुकसान पहुंचाया है।

#Shah Times

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर