मंगलवार, 23 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दो बार PMAY अर्बन अवार्ड जीतने वाली यूपी की नजर हैट्रिक पर

None 2023-07-23 16:07:07
दो बार PMAY अर्बन अवार्ड जीतने वाली यूपी की नजर हैट्रिक पर

उत्तर प्रदेश लगातार दो बार से इन अवार्ड को जीत रहा है और उसका प्रयास लगातार तीसरी बार अवार्ड जीतकर हैट्रिक बनाने का है

लखनऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY Urban) के तहत गरीबो को सर्वाधिक आवास मुहैया करा कर पिछले दो साल से लगातार अवार्ड जीत रही उत्तर प्रदेश (UP) की योगी सरकार (yogi government) की नजर इस बार जीत की हैट्रिक बनाने पर है।


आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि योजना के आठ साल पूरा होने पर केंद्र सरकार ने पीएमएवाई-अर्बन (PMAY-Urban) के बेनिफिशियरी अवार्ड्स-2023 (Beneficiary Awards-2023) और पीएमएवाई (यू) स्टेट अवार्ड्स फॉर स्कीम इंप्लीमेंटेशन अवार्ड (State Awards for Scheme Implementation Award) शुरू करने की योजना बनाई है। योजना के तहत प्रदेश में सर्वाधिक आवास देने वाली योगी सरकार ने पीएमएवाई-अर्बन (PMAY-Urban) को बेनिफिशियरी अवार्ड-2023 में (Beneficiary Awards-2023) लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है। योगी सरकार की ओर से इसके लिए सूडा को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये हैं। इसी क्रम में सूडा ने निकाय स्तर पर कमेटी गठित कर एसओपी भी जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश लगातार दो बार से इन अवार्ड को जीत रहा है और उसका प्रयास लगातार तीसरी बार अवार्ड जीतकर हैट्रिक बनाने का है।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें


राज्य नगरीय विकास अभिकरण उत्तर प्रदेश (Suda) के मिशन निदेशक डॉ. अनिल कुमार (Dr. Anil Kumar) ने बताया कि पीएमएवाई-यू (PMAY-U) (2015-2021) के आठ वर्ष पूरे होने पर बेनिफिशियरी अवार्ड्स-2023 और पीएमएवाई (यू) स्टेट अवार्ड्स फॉर स्कीम इंप्लीमेंटेशन के तीसरे चरण का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश भर में पीएमएवाई-यू के लाभार्थियों की सक्रिय भागीदारी को पहचानने एवं प्रदेश में योजना की प्रगति को पहचानना है। केंद्र सरकार (Central government) ने आवेदन के लिए 25 जून से 31 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित की है।


गौरतलब है कि केन्द्र सरकार (Central government) द्वारा उत्तर प्रदेश (UP) को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अवार्ड-2019 एवं 2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया था। अवार्ड-2019 में नगर पालिका परिषद मीरजापुर (Nagar Palika Parishad Mirzapur) को नगर पालिका परिषद श्रेणी में प्रथम पुरस्कार, नगर पंचायत मलिहाबाद (Nagar Panchayat Malihabad) , लखनऊ को प्रथम तथा नगर पंचायत हरिहरपुर, संत कबीर नगर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया था। वहीं अवार्ड-2021 में नगर निगम आगरा को नगर निगम श्रेणी में प्रथम पुरस्कार, नगर पालिका परिषद भदोही को नगर पालिका परिषद श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार तथा नगर पंचायत किरौली को नगर पंचायत श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया था।


सूडा के मिशन निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पीएमएवाई-यू अवार्ड में पहला स्थान प्राप्त करने के लिए विभाग ने अपने स्तर पर अवार्ड के आंकलन के लिए दो पैरामीटर तय किए हैं। इन पैरामीटर पर खरे उतरने वाले दो शहरों को बेस्ट एचीवर और परफॉर्मेंस से पुरस्कृत किया जाएगा, जो केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित अवार्ड की डेट तक लाूग होगा। बेस्ट परफॉर्मेंस में पैरामीटर्स के सापेक्ष उस माह तक अच्छा प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा जबकि बेस्ट एचीवर में पैरामीटर्स के पहले माह के सापेक्ष उस माह में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही निकाय स्तर पर लंबित कार्यों के अनुसार टीम गठित करने के निर्देश दिये गये हैं। टीम को लक्ष्य देकर उसकी नियमित समीक्षा की जाएगी। परियोजनाओं के शत-प्रतिशत पूरा कराने पर फोकस किया जाएगा। अवार्ड के लिए जनपदों और निकायों को प्रेरित करने के लिए इन्हे तीन भागों में बांटा गया है

#ShahTimes

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर