व्लादिमीर पुतिन पहुंचे उत्तर कोरिया, किम जोंग उन ने कहा यूक्रेन पर हमला सही

Oplus_0

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार को उत्तर कोरिया पहुंचे जहां उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के बाद राष्ट्रपति पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच वार्ता शुरू हुई।

~Nasir Rana


New Delhi,(Shah Times) बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरिया पहुंचे यहां पर उनका बहुत ही ज़ोरदार तरीके से स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह के बाद राष्ट्रपति पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच बातचीत शुरू हुई।

रूस की समाचर एजेंसी के हवाले से रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक बात बातचीत हुई।

किम जोंग उन ने यूक्रेन में रूस के आक्रमण का समर्थन किया है। रूसी एजेंसी इंटरफैक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर कोरिया का इरादा “रूस के साथ अपने रणनीतिक सहयोग” को और मज़बूत करना है।
पुतिन ने दोनों देशों के बीच दशकों पुरानी दोस्ती का ज़िक्र किया। करीब 24 साल बाद रूस के राष्ट्रपति उत्तर कोरिया पहुंचे हैं। इससे पहले साल 2000 में पुतिन ने उत्तर कोरिया का दौरा किया था।


रूसी मीडिया आरआईए की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेताओं ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी समझौते पर साइन किए हैं।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने मंगलवार को इसके बारे में रूसी मीडिया को बताया था।
हालांकि इस समझौते में क्या क्या शामिल है अभी इसकी जानकारी नहीं है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति रूसी राष्ट्रपति की सार्वजनिक तौर पर प्रशंसा कर चुके हैं और अब धीरे-धीरे किम जोंग उन व्लादिमीर पुतिन के साथ अपने देश के रिश्ते और प्रघाड करना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here