गुरुवार, 02 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी

None 2024-04-19 13:34:08
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी


लोकसभा चुनाव के लिए 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशाें में शुक्रवार को पहले चरण की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है तथा अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी है।

नई दिल्ली,( Shah Times)। लोकसभा चुनाव के लिए 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशाें में शुक्रवार को पहले चरण की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है तथा अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी है।

https://twitter.com/adgzonemeerut/status/1781213176522248260?t=jrjI7xlOE2HoKcbE6MXCDg&s=19



देश के 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। मतदाता चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए सुबह से ही मतदान केन्द्रों में पहुंचने शुरू हो गये।

सभी 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश में मतदान के पहले दो घंटों (नौ बजे तक) में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 8.64 प्रतिशत , अरुणाचल प्रदेश में 4.95, असम में 11.15, छत्तीसगढ़ में 12.02, जम्मू-कश्मीर में 10.43, लक्षद्वीप में 5.59, मध्य प्रदेश में 14.12, महाराष्ट्र में 6.98, मणिपुर में 7.63, मेघालय में 12.96, मिजोरम में 9.36, नगालैंड में 7.65, पुड्डुचेरी में 7.49 और राजस्थान में 10.67, सिक्किम में 6.63, तमिलनाडु में 8.21, त्रिपुरा में 13.62, उत्तर प्रदेश में 12.22, उत्तराखंड में 10.41, पश्चिम बंगाल 15.09 और बिहार में 9.23 प्रतिशत मतदान हुआ है।

चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिये सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये हैं और उम्रदराज और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिये विशेष प्रबंध किये गये हैं।

https://twitter.com/digsaharanpur/status/1781204238217216305?t=oFw4uck9YyiwIYvFJz4-OA&s=19



पहले चरण में मताधिकार प्राप्त 16.63 करोड़ मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला तथा 11,371 उभयलिंगी मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले 35.67 लाख मतदाताओं ने वोट डालने के लिये पंजीकृत किया है। इसके अतिरिक्त 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं। पहले चरण में भाग्य अजमाने के लिये 1625 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिनमें से 1491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं।

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर