
देश के पहाड़ी हिस्सों में अब हल्की बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी
नई दिल्ली। मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक उत्तर पूर्वी भारत (North East India) के राज्यों में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, तमिलनाडु (Tamil Nadu) और केरल (Kerala) में अगले तीन दिनों तक उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
मौसम विभाग (weather department) की मानें तो उत्तर प्रदेश (UP) की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता हैं वहीं, लखनऊ (Lucknow) में भी आज आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। गाजियाबाद की बात करें तो यहां आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता हैं वहीं, गाजियाबाद (Ghaziabad) में भी आज आशिंकतौर पर बादल छाए रहेंगे।
दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
मौसम विभाग (weather department) की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 29 अगस्त को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, नई दिल्ली (New Delhi) में आज आंशिकतौर पर बादल छाए हने की संभावना है। मौसम विभाग (weather department) की मानें तो 30 अगस्त को दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं हैं।