
इंडिया एलायंस में सीटों के बंटवारे में कोई दिक्कत नहीं
कोहिमा । राहुल गांधी ने नागालैंड की राजधानी कोहिमा के नजदीक मोकोकचुआंग में दो दिन पहले मणिपुर की थम्बोल से शुरु हुई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में आयोजित पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गठबंधन के दलों के बीच सीटों को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं है और सभी दलों के साथ आसानी से सीटों के बंटवारे का काम कर दिया जाएगा।
सीटों के बंटवारे का काम सौहार्दपूर्वक तथा जल्दी पूरा कर लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी घटक दलों के साथ सीटों को लेकर तथा अन्य मुद्दों पर लगातार बातचीत चल रही है और कहीं कोई दिक्कत नहीं है इसलिए उम्मीद है कि जल्द ही सीटों के बंटवारे का काम सौहार्दपूर्वक पूरा कर लिया जाएगा।
यह पूछने पर कि घटक दलों के कुछ नेता गठबंधन में सहयोग करते नजर नहीं आ रहे हैं , उन्होंने कहा कि ऐसी कहीं कोई समस्या नहीं है। समस्या आती है तो उसका समाधान गठबंधन के नेता मिलकर निकाल लेंगे और सभी दल मिलकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे।
Rahul Gandhi ,Bharat Jodo Nyaya Yatra, Thambol Manipur,Mokokchuang, Kohima, Nagaland,






