गुनगुने पानी के साथ लौंग का सेवन करने से सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है।

लौंग एक ऐसा मसला है जो हर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है। यह हमारे खाने को खुशबूदार बनाने के स्वादिष्ट साथ-साथ स्वादिष्ट भी बनता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, यही लौंग हमारी सेहत के लिए भी किसी रामबाण से कम नहीं है। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने, दरअसल लौंग को हम कई बीमारियों में इस्तेमाल करते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं की रात को सोने से पहले लौंग को चबाने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है।आईए जानते हैं।
लौंग किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसे स्वाद, सुगंध को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप रात को सोने से पहले रोजाना 2 लौंग खाते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है। क्योंकि इसमें विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, विटामिन बी6, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, मैंगनीज़, आयरन जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं। जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए रामबाण से कम नहीं है इसका सेवन। इतना ही नहीं लौंग के सेवन से दांत के दर्द को दूर करने में भी मदद मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन।
लौंग खाने के फायदे
स्किन के लिए फायदेमंद
लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आप रात को सोने से पहले लौंग का सेवन कर सकते हैं।
पाचन को बेहतर बनाने में सहायक
कब्ज, डायरिया, एसिडिटी आदि से राहत पाने के लिए आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लौंग का सेवन कर सकते हैं।
इम्यूनिटी स्ट्रोंग होना
लौंग में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल करना
ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है लौंग का सेवन। लौंग में मौजूद यूजेनॉल नामक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।कई अध्ययनों से पता चला है कि लौंग इंसुलिन के उत्पादन को भी बढ़ा सकती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
दांतों के लिए फायदेमंद
दांत में दर्द, मसूड़ों में दर्द, मसूड़ों में सूजन या पायरिया से संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो आप 2 लौंग को नियमित तौर पर गुनगुने पानी के साथ रात के समय सेवन कर सकते हैं।
सर्दी खांसी से राहत मिलना
लौंग में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सर्दी, खांसी और गले में खराश से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।




