
अमरूद में कौन-कौन से विटामिन पाए जाते हैं। डाइट में कैसे करें शामिल?

भारतीय रसोई और बाजारों में आसानी से मिलने वाला अमरूद केवल स्वाद में ही नहीं, बल्कि पोषण के लिहाज से भी बेहद समृद्ध फल है। सर्दियों में इसकी उपलब्धता बढ़ जाती है, लेकिन आज पोषण विशेषज्ञ इसे सालभर डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं अमरूद में पाए जाने वाले प्रमुख विटामिन और इसे रोज़मर्रा की डाइट में शामिल करने के व्यावहारिक तरीके।
अमरूद में कौन-कौन से विटामिन होते हैं।
विटामिन C
अमरूद विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है। एक मध्यम आकार के अमरूद में संतरे से भी अधिक विटामिन C पाया जाता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, सर्दी-खांसी से बचाव और त्वचा की सेहत के लिए उपयोगी माना जाता है।
विटामिन A
आंखों की रोशनी, त्वचा और इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी विटामिन A भी अमरूद में मौजूद होता है।
विटामिन B-कॉम्प्लेक्स
अमरूद में विटामिन B3 (नायसिन), B6 (पाइरिडॉक्सिन) और फोलेट पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य, ऊर्जा उत्पादन और मेटाबॉलिज़्म में सहायक होते हैं।
विटामिन E और K भी कुछ मात्रा में पाया जाता है।
ये विटामिन शरीर में एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं और रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया में सहायक होते हैं।
डाइट में अमरूद को कैसे करेंशामिल।
सीधे फल के रूप में
सुबह खाली पेट या दोपहर के नाश्ते में अमरूद खाना सबसे आसान और लाभकारी तरीका है।
फ्रूट सलाद के रूप में
अमरूद को सेब, पपीता या अनार के साथ काटकर सलाद के रूप में लिया जा सकता है।
जूस या स्मूदी बनाकर खाना
अमरूद की स्मूदी या हल्का जूस बनाकर बच्चों और बुजुर्गों को दिया जा सकता है। इसमें अतिरिक्त चीनी से बचना बेहतर है।
चाट बनाकर सेवन करना
अमरूद पर थोड़ा सा काला नमक, नींबू और चाट मसाला डालकर स्वाद के साथ पोषण भी पाया जा सकता है।
उबला या भाप में पका अमरूद भी सेहत के लिए होता है फायदेमंद?
जिन लोगों को पाचन की समस्या रहती है, वे हल्का उबला अमरूद भी खा सकते हैं। सर्दी-खांसी में भी भूना हुआ अमरूद बेहद फायदेमंद होता है।





