तमकुही,(Shah Times) ।जनपद कुशीनगर के तमकुही राज तहसील क्षेत्र के भगवानपुर में 1989 बाढ़ विभीषिका के पीड़ितों को तत्कालीन मजिस्ट्रेट ने आराजी संख्या 605, 609 में विस्थापित किया। 2001 में भूमाफियाओं ने इसी जमीन का कृषियुक्त पट्टा करा लिया, अब बाढ़ विस्थापित 300 परिवारों पर जमीन खाली करने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में आज़ 1989 के बाढ़ विस्थापितों के साथ भगवानपुर से तमकुही राज तहसील कलेक्ट्रेट तक साईकिल यात्रा की और एसडीएम तमकुही राज को पूरे मामले से अवगत कराते हुए कमिश्नर को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
हमारी मांग है उक्त जमीन में बसे लोगों के नाम से आबादी दर्ज हो, आबादी दर्ज होने तक हम लड़ते रहेंगे।
इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान रामाधार यादव, दशरथ सिंह, अमित सिंह, मुन्ना कुशवाहा, नंदलाल वर्मा, बलिराम कुशवाहा, भरत कुशवाहा, बांसदेव कुशवाहा, हरि यादव, मुन्ना कुशवाहा, लालू दास, दीना प्रसाद, नगौली मद्धेशिया, संत कुशवाहा, राजेश्वर कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, प्रभु कुशवाहा, हरेंद्र गोंड, बंका कुशवाहा, रमाकांत गोंड, दिलीप शाह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।