शनिवार, 27 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

प्याज काटते समय आंखों से क्यों बहते हैं आंसू,क्या है इसके पीछे का कारण?

None 2025-08-13 18:48:33
प्याज काटते समय आंखों से क्यों बहते हैं आंसू,क्या है इसके पीछे का कारण?
प्याज काटते समय आंखों से क्यों बहते हैं आंसू,क्या है इसके पीछे का कारण? प्याज एक ऐसा मसाला है जो हर किचन में आसानी से मिल जाता है। क्योंकि प्याज का इस्तेमाल हर प्रकार की सब्जी बनाने में किया जाता है। प्याज को हम सलाद के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं।शायद ही ऐसी कोई सब्जी होगी जिसमें प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाता।लेकिन क्या आप जानते हैं प्याज को काटते समय हमारी आंखों में आंसू क्यों आ जाते हैं। यह सवाल सभी के मन में उठता है, तो चलिए आज हम आपके इसी सवाल का जवाब लेकर आए हैं कि आखिर प्याज को काटते समय आंखों में पानी क्यों आ जाता है, आईए जानते हैं? सब्जी, सलाद, पराठे से लेकर चटनी तक प्याज का इस्तेमाल हमारी रसोई में हर रोज होता है, मगर क्या आपने कभी सोचा है कि जैसे ही हम इसे काटना शुरू करते हैं, आंखों से पानी क्यों बदने लगता है? जी हां, यह एक ऐसा काम है, जो हर बार हमें रुला देता है। जैसे ही चाकू प्याज पर चलता है, हमारी आंखों में जलन होने लगती है और आंसू बहने लगते हैं। ऐसा लगता है, जैसे प्याज हमारी आंखों से जंग लड़ रहा हो। बता दें, इसके पीछे ए दिलचस्प और हैरान कर देने वाली वैज्ञानिक वजह छिपी है। आइए जानते हैं क्या है वो वजह जो हमें हर बार रुलाती है। क्या छिपा होता है प्याज के अंदर? प्याज की परतों के अंदर बेहद बारीक कोशिकाएं होती हैं, जिनमें सल्फर युक्त तत्व और एंजाइम मौजूद रहते हैं। आमतौर पर ये दोनों अलग-अलग रहते हैं, लेकिन जैसे ही चाकू प्याज की कोशिकाओं को काटता है, ये आपस में मिल जाते हैं। इस रासायनिक प्रतिक्रिया से एक तेज गैस बनती है, जिसे लैक्रिमेटरी फैक्टर कहते हैं। यही गैस आंखों को चुभन पहुंचाती है। क्यों निकलते हैं आंखों से आंसू हमारी आंखें बेहद सेंसिटिव होती हैं और किसी भी तरह के हानिकारक रसायन या गैस से खुद को बचाने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देती हैं। जब प्याज से निकलने वाली गैस आंखों के संपर्क में आती है, तो आंखें इसे एक खतरनाक पदार्थ मानती हैं। इस खतरे से बचने के लिए आंखों की लैक्रिमल ग्रंथियां तुरंत आंसू छोड़ना शुरू कर देती हैं। आंसू का काम इस गैस को धोकर बाहर निकालना होता है, ताकि आंख सुरक्षित रह सके। प्याज का डिफेंस मैकेनिज्म वैज्ञानिक मानते हैं कि यह प्याज का एक नेचुरल डिफेंस मैकेनिज्म होता है। प्रकृति ने प्याज को ऐसा रसायन बनाने की क्षमता दी है, ताकि कोई कीट या जानवर उसे नुकसान न पहुंचा सके। आंखों में चुभन पैदा करने वाली गैस इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी दूर रखती है। आंसुओं से बचने के आसान उपाय प्याज को ठंडा करें काटन से पहले प्याज को 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडे प्याज से गैस की मात्रा कम निकलती है। तेज धार वाला चाकू इस्तेमाल करें इससे प्याज की कोशिकाएं कम टूटेंगी और गैस कम बनेगी। पानी के पास काटें प्याज प्याज काटते समय पास में पानी से भरा बर्तन रखें या प्याज को पानी में डुबोकर काटें, ताकि गैस पानी में घुल जाए।
ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर