इस धरती पर सबसे पहले आने वाले फल का नाम जानकर, हो जाएंगे हैरान

इस धरती पर बहुत से फल उगाए जाते हैं। कुछ फल तो ऐसे होते हैं जिनके बारे हमें पता ही नहीं होता कि वह खाने भी है या नहीं। लेकिन आज हम आपको ऐसे फल के बारे में बताने वाले हैं जो धरती पर सबसे पहले खाया जाने वाला फल है।

शाह टाइम्स। फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है इसलिए लोग इन्हें जमकर खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया में सबसे पहला फल कौन सा आया था और कौन सा फल सबसे पहले उगाया गया था। अगर नहीं तो नाम जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

फलों को सेहत को लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है इसलिए फलों का सेवनfood

करने की सलाह दी जाती है। विटामिन, मिनरल्स जैसी कई पोषक तत्वों से भरपूर फल आपको सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। मौसमी फलों से लेकर साल भर मिलने वाले फलों का सेवन लोग मजे से करते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कोई आपसे पूछे की दुनिया में कौन सा फल सबसे पहले आया था? आइए जानते हैं कौन सा फल है जिसे मनुष्य ने सबसे पहले खाया था।

धरती पर आने वाला पहला फल

बता दें कि धरती पर सबसे पहले आने वाले फलों में दो नाम आ रहे हैं। जिसमें पहला फल केला है तो वहीं दूसरा फल अंजीर है। इन दोनों को लेकर ही लोगों के बीच में कंफ्यूजन है कि कौन सा फल पहले आया था।

अंजीर को लेकर लोगों की राय है कि इस फल को घरेलू तौर पर सबसे पहले उगाया गया था। द लगून: हाउ एरिस्टोटल डिस्कवर्ड साइंस बुक में प्राचीन ग्रीस में अंजीर उगाया जाता था। इसको लेकर एक रिसर्च भी हुई है अर्ली डोमेस्टिकेटेड फिग इन जॉर्डन वैली की रिसर्च में जॉर्डन वैली में स्थित गांव में अंजीर के जीवाश्म पाए गए थे।

वहीं केले को पहला फल माना जाता है जो इस धरती पर सबसे पहले आया था। जानकारी के मुताबिक इसकी उत्पत्ति एशिया में मलायसिस के जंगलो में होती थी। हालांकि इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। अभी तक इसका कोई भी प्रमाण नहीं मिला है कि इन दोनों फलों में से कौन सा फल धरती पर सबसे पहले आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here