
बच्चों की अनोखी काल्पनिक दुनिया सेहत के लिए भी मानी जाती है अच्छी?
बच्चों के लिए जितनी पढ़ाई लिखाई जरूरी है उतना ही खेल कूदना भी मायने रखता है। खेल कूदने से बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। बच्चे बहुत से खेल खेलते हैं कुछ खेल तो ऐसे होते हैं जो काल्पनिक होते हैं, वह उन्हें अपने आप से खेलते हैं। काल्पनिक खेल खेलना बच्चों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है क्योंकि काल्पनिक चीजों से उनका मानसिक विकास तेजी से होता है।इसलिए आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। आखिर काल्पनिक खेल खेलने से बच्चों का मानसिक विकास कैसे होता है और वह बच्चों के लिए कैसा साबित होता है?
हम सभी जानते हैं कि बच्चों के लिए जितनी जरूरी एजुकेशन है, उतना ही जरूरी खेलना- कूदना है। इस बात को कई एक्सपर्ट ने भी माना है, कि जो बच्चे ज्यादा खेलते – कूदते हैं, उनका विकास तेजी से होता है। ऐसे में बच्चे कई तरह के खेल खेलते हैं, लेकिन कुछ खेल काल्पनिक होते हैं, जो बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आइए इस बारे में सेंटर फॉर न्यूरोसाइंस इन एजुकेशन की डायरेक्टर उषा गोस्वामी से जानते हैं, क्या हैं इन खेलों को खेलने के फायदे?
बच्चों के लिए क्यों जरूरी है कालनिक खेल, जानिए एक्सपर्ट की राय?
एक्सपर्ट उषा गोस्वामी ने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे में सोशल स्किल विकसित हो तो उनका काल्पनिक खेल खेलना बहुत जरूर है। हम सभी ने देखा कि जब बच्चे किसी भी तरह के काल्पनिक खेल को खेलने की तैयारी करते हैं, तो उनकी सबसे बड़ी इच्छा उस खेल में शामिल होने की होती है, ऐसे में वह खेल के नियम सीखने में भी अपनी एक्साइटमेंट दिखाते हैं, साथ ही काफी रुचि रखते हैं। इससे ये दर्शाता है कि बच्चे काल्पनिक खेल को खेलने के लिए कितने बेताब हैं और नई चीजों को सीखना चाहते हैं।
भावनात्मक संतुलन के लिए जरूरी है काल्पनिक खेल?
बच्चों के लिए काल्पनिक खेल कई तरह से फायदेमंद साबित होता है, जैसे इन खेलों को खेलने से बच्चों में भावनात्मक संतुलन बना रहता है, इसी के साथ उनके सोचने- समझने की शक्ति को बढ़ावा मिलता है। यही नहीं इस खेल के माध्यम से वह दूसरे इंसान की भावनाओं को बखूबी समझने की कोशिश करते हैं।
मानसिक विकास में होती है तेजी?
वहीं जो बच्चे काल्पनिक खेल ज्यादा खेलते हैं, वह इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश करते हैं, इससे उनका मानसिक विकास भी तेजी से होता है।उषा गोस्वामी ने कहा, बच्चों को कभी भी काल्पनिक खेल को खेलने से नहीं रोकना चाहिए। बच्चे इस खेल में एक अपनी ही अलग दुनिया बनाते हैं, जहां उनके अपने नियम होते हैं।