
यदि आप अभी डैंड्रफ की समस्या से परेशान तो ट्राई कीजिए यह उपाय?

बालों में डैंड्रफ होना कितनी बड़ी टेंशन है, ये तो वही जानता है जो इस समस्या से परेशान हैं। महंगे शैम्पू, तरह-तरह के तेल सब ट्राई कर लिया, पर रूसी है कि जाने का नाम ही नहीं लेती। सिर में खुजली होना, कंघी करने पर कंधे पर सफेद पपड़ी का गिरना, और पब्लिक में शर्मिंदा होना, ये सब डैंड्रफ वालों के लिए आम बात है। लेकिन अब आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। हम आपको यहां पर एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने बाल में अप्लाई कर लेती हैं तो फिर रूसी की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
सर्दियों में बालों में डैंड्रफ होना बहुत आम समस्या है। ठंड के मौसम में त्वचा रूखी हो जाती है और स्कैल्प भी इस समस्या से अछूता नहीं रहता। डैंड्रफ न केवल दिखने में खराब लगता है, बल्कि खुजली और जलन भी पैदा करता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो घबराएं नहीं। कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप डैंड्रफ से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
डैंड्रफ से कैसे छुटकारा पाएं।
सेब का सिरका
डैंड्रफ का यह सबसे असरदार इलाज है सेब का सिरका जी हां, वही सिरका जो आप सलाद और चटनी में इस्तेमाल करते हैं।
डैंड्रफ होने का सबसे बड़ा कारण सिर की त्वचा पर एक तरह की फंगस (फफूंद) का पनपना है।इसके साथ ही, सिर की त्वचा का pH लेवल भी बिगड़ जाता है।
सेब का सिरका अपनी खास एसिडिक प्रॉपर्टी के कारण, फंगस को जड़ से खत्म कर देता है और आपके स्कैल्प के pH को वापस बैलेंस करता है। इससे रूसी की पपड़ी ढीली पड़कर तुरंत निकल जाती है।
सिरका इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका
सेब के सिरके को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है।
पानी और सिरका मिक्स करें।
सबसे पहले एक कटोरी में सेब का सिरका और सादा पानी बराबर मात्रा में मिला लें। यानी, अगर आपने आधा कप सिरका लिया है, तो आधा कप पानी भी मिलाएं। सीधा सिरका कभी इस्तेमाल न करें, उसे पतला करना जरूरी है।
बालों में कैसे अप्लाई करें।
इस मिक्सचर को रुई की मदद से या स्प्रे बोतल में भरकर सीधे अपनी स्कैल्प (सिर की त्वचा) पर लगाएं। इसे बालों की लंबाई पर लगाने की जरूरत नहीं है, सिर्फ चमड़ी पर फोकस करें।
स्कैल्प से मालिश करिए।
हल्के हाथों से 5 मिनट तक मालिश करें ताकि यह घोल जड़ तक पहुंच जाए। इसे 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। अब अपने सिर को सादे पानी या आप जो भी हल्का शैम्पू इस्तेमाल करते हैं, उससे धो लें।
कितनी बार ट्राई करें।
अगर डैंड्रफ बहुत ज्यादा है, तो शुरुआत में इसे हफ्ते में दो बार करें, और फिर हफ्ते में एक बार।







