
मुंबई। मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री है जो विभन्न क्षत्रों का ज्ञान भी रखती है। फिल्म, टीवी शो TV Show, ओटीटी (OTT) से लेकर रियलिटी शो तक, मधुरिमा (Madhurima) ने हर फॉर्मैट में अपनी प्रतिभा के दम पर लोगों का ध्यान खींच है। उत्कृष्ट प्रोजेक्ट्स से लेकर पौराणिक शो तक, मधुरिमा (Madhurima) ने अब तक अपने पेशेवर क्षेत्र में जो कुछ भी किया है उस उनके प्रशंशक काफी गर्व महसूस कर रहे है।
मधुरिमा (Madhurima) में हमेशा कला के नए रूपों को सीखने के लिए तैयार रहती आई है। कहते है न की सीखने की कोई उम्र नहीं होती, हर कोई कभी भी अपनी रुचि के अनुसार सीखना शुरू कर सकता है। तो इस बार सीखने के लिए मधुरिमा ने एक नई कला चुनी है। उन्होंने नृत्य की शास्त्रीय शैली “कथक” (Kathak) को सीखना शुरू किया है। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग की पहले दिन की झलक साझा की और हम वास्तव में उनकी सुंदरता और आकर्षण से आश्चर्यचकित हैं। कैप्शन में उन्होंने बताया कि वे ओडिसी नृत्य भी सिख चुकी है और वह कथक (Kathak) लंबे समय से सीखना चाहती थीं। क्या आप उनकी इस वीडियो को देखना चाहते हैं? तो ये रहा वीडियो –
दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
कथक सीखने को लेकर मधुरिमा कहती हैं,
“मेरा हमेशा से मानना रहा है कि सीखने की कोई नहीं है। बचपन से ही, मैं नृत्य की शौकीन रही हूं। जहां तक शास्त्रीय नृत्य (Classical dance) का सवाल है, मैंने काफी लंबे समय तक ओडिसी सीखा है और पूरी तरह से इसके साथ प्यार में पड़ गई हूं। कथक करने का लंबे समय से सोच रही था। मुझे खुशी है कि आखिरकार यह शुरू हो गया।’
मधुरिमा (Madhurima) और उनकी नृत्य क्षमताओं के बारे में आपकी क्या राय है? और भी अधिक जानकारी और दिलचस्प अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।







