
बागपत। बड़ागांव (Baragaon) में विवाद के कारण महिला ने पंखे पर दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। इस बात का पता लगने पर पति ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजकर पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी ससुराल पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि महिला की हत्या कर आत्महत्या का मामला बनाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया बेटी की मौत के बाद दामाद ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद भी जहर खा लिया फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बड़ागांव (Baragaon) निवासी लीलू का छोटा बेटा नीरज (31) बढ़ई का काम करता है। ढाई साल पहले नीरज की शादी दोघट थाना क्षेत्र के निरपुडा गांव निवासी लखमी की बेटी बबिता (25) से हुई थी। कई दिन से दंपती में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। नीरज गांव में ही काम पर गया तो बबिता ने कमरे में लगे पंखे पर दुपट्टे का फंदा डालकर फांसी लगा ली। महिला को फंदे पर लटका देखकर परिजनों ने नीरज को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे महिला के भाई ने आरोप लगाया कि मेरी बहन की शादी के बाद से लगातार
उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। ससुराल वाले उस पर दहेज के लिए के लिए भी दबाव बनाते थे। पति भी हमेशा उसके साथ मारपीट करता था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने की वजह से जीजा ननद और जेठ-जेठानी ने मिलकर हत्या कर दी।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
नीरज ने बबिता को फंदे पर लटका देखकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीरज को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
कोतवाल राजबीर सिंह चौहान का कहना है कि जानकारी से प्रतीत हो रहा है कि विवाद में महिला ने फांसी लगाई तो युवक ने पत्नी की मौत पर जहर खाया है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।