
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के देवनारायण मंदिर (Devnarayan Temple) में लिफाफे में 21रुपए के चढ़ावे संबंधी उनके बयान पर भाजपा वाले इतने भड़के हैं कि इस बात पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आज खुद यह जानकारी देते हुए कहा “मेरी एक बात पर भाजपा वाले इतने भड़क गए कि मुझ पर केस डाल दिया।”
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, “मैंने तो ये कहा था कि मैंने टीवी पर देखा- प्रधानमंत्री जी देवनारायण जी के मंदिर में लिफाफा डाल आए। खोला गया तो उसमें 21 रुपये निकले। ये जो काम करते हैं उससे भी यही दिख रहा है कि मोदी जी का लिफाफा खाली है। महिला आरक्षण (women reservation), ओबीसी जाति जनगणना (obc caste census), ईआरसीपी (ERCP) सब खोखले वादे हैं क्योंकि मोदी जी का लिफाफा खाली है।”
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के इस बयान पर भाजपा ने चुनाव आयोग में भी धार्मिक भावना भड़काने और झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है।
लिफाफे का मामला राजस्थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा का है जहां मालासेरी में पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण मंदिर (Devnarayan Temple) गए थे लेकिन मंदिर के पुजारी ने कथित वीडियो जारी कर दावा किया था कि पीएम मोदी ने दान पात्र में जो लिफाफा डाला उसमें 21 रुपए निकले। इसको लेकर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पीएम मोदी पर हमला कर रही हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा भी पुजारी के बयान को गलत बताते हुए एक वीडियो जारी कर चुकी है जिसमे कहा गया है कि पीएम मोदी ने लिफाफा नहीं बल्कि नोट डाले थे।







