
पीएम मोदी ने उस्मान मीर द्वारा गाया गया भक्ति भजन "श्री रामजी पधारे" किया साझा
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उस्मान मीर (Osman Mir) द्वारा गाया और ओम् दवे तथा गौरांग पाला द्वारा संगीतबद्ध किया गया भक्ति भजन “श्री रामजी पधारे” (Shri Ramji Padhare) साझा किया है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“अयोध्या (Ayodhya) नगरी में श्री रामजी के पधारने को लेकर हर ओर उमंग और उल्लास है। उस्मान मीर (Osman Mir) का यह मधुर राम भजन सुनकर आपको इसी की दिव्य अनुभूति होगी।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
उस्मान मीर (Osman Mir) गुजराती लोक संगीत (Gujarati folk music) का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने गुजराती भाषा में कई सारे भजन और गरबा के गाने गए हैं। यही नहीं उन्होंने कई चर्चित बॉलीवुड फिल्मों में भी गाने गए हैं, जिनमें ‘रामलीला’ (Ramleela) फिल्म भी शामिल है। आने वाली कई फिल्मों में भी उस्मान मीर (Osman Mir) अपनी आवाज का जादू बिखरते नजर आएंगे।







