
उत्तरकाशी,(Shah Times) । मोरी विकास खंड के पंचगाई पट्टी अंतर्गत पूर्ति गांव में तड़ाके सुबह आवासीय भवन में आग लगने से तीन मकान जलने की सूचना है।
घटना शनिवार सुबह साढ़े चार बजे की है । इधर जिला परिचालन केंद्र ने बताया कि ग्राम प्रधान शेरघा द्वार दूरभाष पर सूचना दी गई है कि 4.45 पूर्वाह्न को पूर्ति गांव में अग्नि कांड से प्यार सिंह पुत्र सैदर सिंह व सुनील सिंह पुत्र सैदर सिंह कुंजी के आवासीय भवनों में आग लग गई जिससे तीन भवन जलकर राख हो गया है। गनीमत रही कि कोई जन व पशु हानि नहीं हुई।
चिरंजीव सेमवाल







