
आखिर क्यों चर्चा का विषय बना हुआ है इंडोनेशिया का बाली मंदिर हैं?

समुद्र की लहरें, हरे-भरे जंगल और शांत वातावरण आदि इन सब चीजों को छोड़कर आजकल इंडोनेशिया का बाली मंदिर किसी और ही विषय को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। बाली मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ अलग तरह की ही बातें वायरल हो रही है। लोगों का मानना है कि इस मंदिर में जाने से रिश्ते खराब हो जाते हैं। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि यह मंदिर श्रापित है इसलिए यहां जाने से रिश्ते टूट जाते हैं। आखिर इन सब के पीछे की वजह क्या है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं?
इंडोनेशिया का बाली एक बहुत ही खूबसूरत और फेमस टूरिस्ट प्लेस है। यहां हर साल लाखों लोग छुट्टियां मनाने जाते हैं। शांत समुद्र, मंदिर, हर ओर हरियाली, सस्ती चीजें और मन को खुश कर देने वाले शानदार नजारे, बाली हर तरह से एक परफेक्ट वेकेशन डेस्टिनेशन है। हालांकि, इन दिनों अपनी खूबसूरती से अलग बाली किसी और वजह को लेकर ही चर्चा में बना हुआ है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से?
क्या बाली मंदिर में जाने से हो जाते हैं ब्रेकअप?
इन दिनों सोशल मीडिया पर बाली को लेकर एक अजीब बात वायरल हो रही है। लोग कह रहे हैं कि जो अविवाहित जोड़े यानी अनमैरिड कपल्स बाली घूमने जाते हैं, कुछ समय बाद ही उनका ब्रेकअप हो जाता है।
ब्रेकअप कि बातें कैसे हुई वायरल
दरअसल, इस बात की चर्चा एक पॉडकास्ट वीडियो से शुरू हुई थी। सोशल मीडिया पर एक पॉडकास्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में होस्ट्स कहते हैं, ‘कई कपल्स ने Reddit और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर अपने ब्रेकअप की कहानियां शेयर की हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इन सारे कप्लस में एक बात कॉमन थी, वो ये कि इन सभी ने बाली की ट्रिप की थी!
क्या बताते हैं होस्ट्स
होस्ट्स बताते हैं कि ऐसी बहुत-सी कहानियां इंटरनेट पर मील रही है। और ज्यादातर लोग अपनी ट्रिप के बाद एक ही अनुभव साझा कर रहे हैं कि बाली जाने के बाद उनका रिश्ता कमजोर हो गया, झगड़े बढ़ गए या ब्रेकअप हो गया।
इन मंदिरों को बताया जा रहा है वजह
इस ब्रेकअप कर्स को बाली के एक मंदिर ‘Tanah Lot’ से जोड़ा जा रहा है। यह मंदिर बहुत ही फेमस है और समुंदर के किनारे एक चट्टान पर बना हुआ है। बाली जाने वाले टूरिस्ट्स के लिए इसे जरूरी स्पॉट माना जाता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बातों के मुताबिक, इस मंदिर में एक खास तरह की ऊर्जा है, जो सच्चे रिश्तों की परीक्षा लेती है। अगर आपका रिश्ता मजबूत नहीं है, तो मंदिर में जाने के बाद टूट सकता है। इसलिए बहुत से लोग मानते हैं कि अविवाहित जोड़ों को यहां नहीं जाना चाहिए।
आखिर कितनी सही है ये बातें
अब, सवाल ये उठता है कि क्या इस तरह की बातों में वाकई कोई सच्चाई है? इस बात को लेकर लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है। हालांकि, रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब कपल्स साथ में ट्रैवल करते हैं, खासकर जब वो पहली बार लंबे समय तक साथ रहते हैं, तो उन्हें एक-दूसरे की आदतों और कमियों का असली अंदाजा होता है।ट्रैवलिंग में थकान, पैसे का तनाव, चीजें प्लान करते हुए होने वाली बहस, ये सभी बातें मिलकर रिलेशनशिप को टेंशन में डाल सकते हैं। वहीं, अगर रिश्ता पहले से ही थोड़ा कमजोर हो, तो टेंशन और बढ़ भी सकती है। ऐसे में बाली को ब्लेम करना शायद गलत होगा।
जरूरी बातें।
अगर आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं, एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं और आपका रिश्ता मजबूत है, तो किसी भी शाप या कर्स से डरे बिना आप बाली घूम सकते हैं।
इस ब्रेकअप कर्स को बाली के एक मंदिर ‘Tanah Lot’ से जोड़ा जा रहा है। यह मंदिर बहुत ही फेमस है और समुंदर के किनारे एक चट्टान पर बना हुआ है। बाली जाने वाले टूरिस्ट्स के लिए इसे जरूरी स्पॉट माना जाता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बातों के मुताबिक, इस मंदिर में एक खास तरह की ऊर्जा है, जो सच्चे रिश्तों की परीक्षा लेती है। अगर आपका रिश्ता मजबूत नहीं है, तो मंदिर में जाने के बाद टूट सकता है। इसलिए बहुत से लोग मानते हैं कि अविवाहित जोड़ों को यहां नहीं जाना चाहिए।






